Padmini Ekadashi Lucky Zodiac SIgns: 27 मई 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ और फलदायी माना जा रहा है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है जिससे कई राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरस सकती है। कल हस्त नक्षत्र के साथ व्यातीपात योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ संयोग बनेंगे, जो सफलता, धन लाभ और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माने जाते हैं। चंद्रमा दिनभर कन्या राशि में रहने के बाद शाम को तुला राशि में प्रवेश करेगा। इससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए पद्मिनी एकादशी का दिन लाभ और तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है।
Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Wed, 27 May 2026 01:11 AM IST
सार
27 मई 2026 को पद्मिनी एकादशी पर व्यातीपात योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। मां लक्ष्मी की कृपा से कई राशियों को धन लाभ और सफलता मिलने के संकेत हैं। चंद्रमा का कन्या से तुला राशि में गोचर कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X