सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rahu Transit 2026: साल के अंत में राहु का होगा महागोचर, 4 राशियों के करियर और बिजनेस में आएगा बड़ा बदलाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sat, 23 May 2026 08:53 PM IST
सार

साल 2026 के अंत में राहु ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु का गोचर कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है। इस दौरान कुछ राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। 

विज्ञापन
Rahu Gochar 2026 These 4 Zodiac Signs May Gain Big in Career and Business by Year End
राहु गोचर 2026 - फोटो : amar ujala

Rahu Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह के गोचर को बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इसका असर व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति और जीवन में होने वाले बड़े बदलावों  पर पड़ता है। साल 2026 के अंत में राहु ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और राहु का शनि की राशि में गोचर करना कई राशियों के लिए शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। यह गोचर 5 दिसंबर 2026, शनिवार को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, राहु के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में तरक्की, धन लाभ और सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

Rahu Gochar 2026 These 4 Zodiac Signs May Gain Big in Career and Business by Year End
राहु गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
राहु का मकर राशि में गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी और मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। नौकरी और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बनेंगे। लंबे समय से रिश्तों में चल रहा तनाव भी धीरे-धीरे खत्म हो सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा यात्रा के भी योग बन रहे हैं और यह यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

Rahu Gochar 2026 These 4 Zodiac Signs May Gain Big in Career and Business by Year End
राहु गोचर का तुला राशि पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए राहु गोचर भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। हालांकि कुछ परिस्थितियों में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत आपको अच्छे परिणाम दिला सकती है। विदेश यात्रा या विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Gochar 2026 These 4 Zodiac Signs May Gain Big in Career and Business by Year End
राहु गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को राहु गोचर के दौरान करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं, जिससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इस समय निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। मेहनत और समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Rahu Gochar 2026 These 4 Zodiac Signs May Gain Big in Career and Business by Year End
राहु गोचर का मीन राशि पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए राहु गोचर कई रुके हुए कार्यों को पूरा कराने वाला साबित हो सकता है। यदि आप लंबे समय से वाहन या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा। कुल मिलाकर यह समय पहले की तुलना में अधिक अनुकूल और राहत देने वाला माना जा रहा है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed