सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: कर्क और मीन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 19 Jun 2026 11:39 AM IST
सार

Weekly Horoscope (22 Jun - 28 Jun 2026): जून का चौथा सप्ताह कई लोगों के लिए तरक्की और लाभ के नए अवसरों से भरा रहेगा। इस सप्ताह रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे, लेकिन कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Rashifal 22 june to 28 june 2026 weekly horoscope predictions for all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 - फोटो : Amar Ujala

Weekly Horoscope (22 Jun - 28 Jun 2026): जून का चौथा सप्ताह (22 जून से 28 जून 2026) कई राशियों के लिए नए अवसरों और अहम बदलावों का संकेत दे रहा है। इस दौरान कुछ लोगों के करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं, वहीं धन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार से जुड़े निर्णय उम्मीद के अनुसार फल दे सकते हैं और पुराने प्रयासों का लाभ भी मिल सकता है। हालांकि, हर राशि के लिए यह समय एक जैसा नहीं रहेगा, इसलिए किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। सूझबूझ और धैर्य के साथ उठाया गया हर कदम इस सप्ताह आपको सफलता की ओर ले जा सकता है। आइए जानते हैं यह सप्ताह आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है।

Saptahik Rashifal 22 june to 28 june 2026 weekly horoscope predictions for all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपनी बुद्धि, विवेक और बल से अपने शत्रुओं को झुकाने में समर्थ रहेंगे। कठिनाई भरे समय में भी मनोबल बनाए रखने से चीजें आपके पक्ष में जाएंगी। किसी पुराने विवाद का निपटारा होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप पूरी निष्ठा और मनोयोग से अपने कार्य को करेंगे और सीनियर आपके बेहतर प्रदर्शन से प्रसन्न रहेंगे।

सप्ताह के मध्य में आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी। इस दौरान किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने या फिर तीर्थाटन के योग बन सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में की जाने वाली यात्रा सुखद, नये संपर्कों को बढ़ाने वाली और लाभप्रद साबित होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए पूरा सप्ताह लाभप्रद साबित होगा। इस हफ्ते आप कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करते हुए प्रगति करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मेष राशि के जातकों को पिता की तरफ से विशेष स्नेह और सहयोग मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

Saptahik Rashifal 22 june to 28 june 2026 weekly horoscope predictions for all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ साबित होगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आलस्य और अभिमान से बचना होगा, वरना हाथ में आई चीजें भी फिसलकर किसी दूसरे की झोली में गिर सकती है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको सीनियर और जूनियर दोनों के साथ तालमेल बिठाकर चलना फायदेमंद साबित होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। इस दौरान किसी महिला के सहयोग से कारोबार को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा खर्चीला साबित होगा। इस दौरान सुख-सुविधा के साधनों पर आप बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। भूमि, भवन अथवा वाहन के क्रय-विक्रय के योग बनेंगे। मित्रों एवं परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि इस दौरान आपको हास और परिहास के बीच फर्क समझते हुए लोगों के साथ व्यवहार करना होगा, अथवा किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव होने की आशंका भी बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करके रुद्राष्टकं का पाठ करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saptahik Rashifal 22 june to 28 june 2026 weekly horoscope predictions for all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस हफ्ते आपको कामकाज के सिलसिले में खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत और संबंध का विशेष ख्याल रखना होगा। लोगों के साथ बातचीत और व्यवहार करते समय विनम्रता बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें और अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा न करें। यदि आप किसी चीज के लिए लोन या फिर नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा।

सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। हालांकि स्वयं की सेहत पर भी आपको विशेष ध्यान देना पड़ेगा। इस दौरान रोग और ऋण को लेकर मन चिंतित रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल में कमी हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास करना होगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
 

विज्ञापन
Saptahik Rashifal 22 june to 28 june 2026 weekly horoscope predictions for all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त करते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से अपने करियर या कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत थे तो इस हफ्ते आपकी मेहनत रंग लाएगी। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कुल मिलाकर मौजूदा नौकरी में आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

सप्ताह के मध्य तक आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े अटके कार्य बनेंगे। आत्मीय एवं वरिष्ठ लोगों के साथ नवीन कार्य की रूप रेखा पर विचार विमर्श होगा। यदि आप बीते कुछ समय से सेहत से जुड़ी किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस हफ्ते स्वास्थ्य लाभ मिलने की संभावना बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी।  लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनासाथी की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और गौसेवा करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed