फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar in Singh Rashi: अगस्त में सूर्य चमकाएंगे इन राशि वालों की किस्मत, करियर में आएगा बड़ा बदलाव

Tue, 21 Jul 2026 04:55 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 21 Jul 2026 04:55 PM IST
सार

Surya Gochar in Singh Rashi: सूर्य का गोचर अपनी राशि सिंह में होने वाला है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती हैं और समय करियर में उन्नति के संकेत लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को इस गोचर से सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Sun Transit In Leo 2026 date these zodiac will shine and get success in career study job
Surya Gochar in Singh Rashi - फोटो : अमर उजाला AI

Surya Gochar in Singh Rashi: कुछ दिनों बाद अगस्त महीने की शुरुआत होने वाली है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह महीना बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का सिंह राशि में गोचर 17 अगस्त 2026 को होगा। स्वराशि में आने से सूर्य की शक्ति और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है, जिसका सकारात्मक असर कई राशि वालों के करियर, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास पर देखने को मिल सकता है। सूर्य को सरकारी कार्य, पद-प्रतिष्ठा, पिता और आत्मबल का कारक माना गया है। ऐसे में उनका यह गोचर कुछ राशियों के लिए नई उपलब्धियों से लेकर जातकों के प्रभाव में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कि, इस समय किन राशियों को विशेष लाभ होगा।


Predictions: कर्क में अतिचारी गुरु बढ़ा रहे हैं राजनीतिक अस्थिरता के संकेत, विवादों के साथ महंगाई भी कर सकती है परेशान
Astrology: ये 3 राशियां होती हैं सबसे ज्यादा उदार और दयालु, मदद के लिए हमेशा रहते हैं तैयार

Sun Transit In Leo 2026 date these zodiac will shine and get success in career study job
Surya Gochar in Singh Rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर के लिहाज से शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। नौकरी की कामना पूरी होगी। किसी मनचाहे कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी। व्यापार से जुड़े जातक किसी नई योजना में निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं। विवाह योग बन सकते हैं।
Predictions: कैसे रहेंगे आपके लिए आने वाले महीने ? जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसको होगी टेंशन

Sun Transit In Leo 2026 date these zodiac will shine and get success in career study job
Surya Gochar in Singh Rashi - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सबसे अधिक शुभ माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। परिवार में किसी वस्तु को लेकर आ सकता है, जिससे भौतिक सुख बढ़ेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व पहले से अधिक प्रभावशाली रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी। साझेदारी के कामों में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। पिता के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता का इंतजार कर रहे हैं, तो सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
Rahu Transit 2026: सावन में इन तीन राशि वालों के बदल जाएंगे दिन, राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
Rahu Ketu Impact: दिसंबर तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, चमकी रहेगी इनकी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit In Leo 2026 date these zodiac will shine and get success in career study job
Surya Gochar in Singh Rashi - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए ग्राहकों से जुड़ने, कारोबार के विस्तार और आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। आय के नए स्रोत बनने की भी संभावना रहेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन की बचत करने में सफल होंगे। 
Chaturmas 2026: चातुर्मास के चार महीने क्यों माने जाते हैं सबसे पवित्र? जानिए शास्त्रों में बताए नियम
Rahu Gochar 2026: राहु-केतु का बड़ा राशि परिवर्तन दिलाएगा इन राशियों को बड़े मुकाम, मिलेगा किस्मत का साथ
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed