ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं, इन सभी ग्रहों की बदलती हुई स्थितियां व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालती हैं। ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण जातक को निजी जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों ही में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोग ग्रहों की स्थिति को अनुकूल बनाने के लिए कई तरह के पूजन अनुष्ठान व उपाय आदि करते हैं लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनाने के लिए रत्न धारण करना सबसे प्रभावशाली माना जाता है। रत्न धारण करने से ग्रहों की स्थिति तो अनुकूल होती ही है साथ ही अन्य फायदे भी मिलते हैं। रत्न को बहुत प्रभावशाली माना जाता है ये तेजी के साथ अपना प्रभाव दिखाते हैं, इसलिए इन्हें धारण करते समय उचित जानकारी भी होना आवश्यक होता है। 12 राशियों के लिए अलग-अलग रत्न बताए गए हैं। आप भी अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करके जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ ही आपकी भाग्य वृद्धि भी होती है। तो चलिए जानते हैं किस राशि के व्यक्ति को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए।
राशि के अनुसार जानिए कौन सा रत्न चमका सकता है आपकी किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 23 Oct 2021 05:59 PM IST
सार
अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करके जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं, इसके साथ ही आपकी भाग्य वृद्धि भी होती है। तो चलिए जानते हैं किस राशि के व्यक्ति को कौन सा रत्न धारण करना चाहिए।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X