Sunday Upay in Vastu: हिंदू धर्म के अनुसार हर एक दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। सनातन धर्म में मान्यता है कि सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की विधि विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही रविवार के दिन मां लक्ष्मी की भी आराधना करना शुभ माना जाता है। यह भी मान्यता है कि रविवार के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और हर मनोकामना पूरी करती है। वास्तु के अनुसार कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को सुख, संपत्ति व यश की प्राप्ति होती है व बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ उपायों की मदद से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से उपाय हैं जो किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं।
Sunday Upay: रविवार के दिन अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम
रविवार को जरूर करें दान
रविवार के दिन दान करने के लिए भी शुभ दिन माना जाता है। इस दिन गुड़, दूध, चावल व कपड़ा का दान करने से भी सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं।
सूर्य देवता को दें अर्घ्य
रविवार के दिन रोज सुबह उठकर स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य देते हुए इस मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए 'ॐ सूर्याय नमः, ॐ वासुदेवाय नमः, ॐ आदित्य नमः' इससे सूर्य देवता प्रसन्न होकर हर मनोकामना को पूरी करते हैं।
देसी घी का जलाएं दीपक
रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में बरकत आती है।
चंदन का तिलक
रविवार के दिन चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए और लाल रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। ऐसा करने से महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

कमेंट
कमेंट X