Vastu Tips for Temple: घर के मंदिर में रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी धन-संपत्ति की कमी
सबसे पहले तो घर में पूजा स्थान की दिशा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर की सही दिशा उत्तर-पूर्व दिशा होती है। माना जाता है कि अगर इस दिशा में मंदिर बनाया जाए तो घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं गलती से भी मंदिर दक्षिण दिशा में नहीं बनाना चाहिए।
देवी-देवताओं की ऐसी तस्वीर
मान्यताओं के अनुसार घर के मंदिर में देवी-देवताओं की हमेशा मुस्कुराती हुई तस्वीर लगानी चाहिए। वहीं देवी-देवताओं के उग्र रूप वाली तस्वीरें मंदिर में कभी भी न रखें। ऐसा करना अशुभ माना गया है।
शंख को पूजा स्थल पर रखना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही नियमित रूप से शंख बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि हिंदू धर्म पूजा के दौरान शंख बजाने की परंपरा है।
घर की मंदिर में मोर पंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूजा स्थल पर मोर पंख रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कमेंट
कमेंट X