Morning Vastu Tips : कई बार सुबह-सुबह किए गए कुछ कार्य आपके पूरे दिन के रूटीन पर प्रभाव डालते हैं। अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि आज का दिन ही बेकार गया है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सुबह उठते ही हम कुछ ऐसे काम करने लगते हैं, जिन्हें करने की मनाही है। दरअसल, रोजाना सुबह नींद से जागते ही हम ऐसी कई गलत चीजें करते हैं, जिनका बुरा असर सीधे हमारी सेहत और दिनचर्या पर पड़ता है। शास्त्रों में सुख-सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठने की बात कही गई है। साथ ही सुबह उठते ही कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में हमारे लिए ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर सुबह उठने पर वो कौन से कार्य हैं, जो हमारे जीवन में शुभता और सौभाग्य लाती हैं और कौन से कार्य हमारे दु:ख, दुर्भाग्य का कारण बनते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
{"_id":"6221f26c31327f0914794de1","slug":"morning-vastu-tips-never-do-these-mistakes-when-you-wake-up-in-morning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Morning Vastu Tips : सुबह जागते ही न करें ये काम, होता है बुरा असर, हर काम में मिलती है असफलता","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Morning Vastu Tips : सुबह जागते ही न करें ये काम, होता है बुरा असर, हर काम में मिलती है असफलता
Fri, 04 Mar 2022 04:46 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 04 Mar 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
सुबह जागते ही न करें ये काम
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह जागते ही न करें ये काम
- फोटो : iStock
आईना देखना
- मान्यताओं के अनुसार सुबह आंख खुलते ही आईना नहीं देखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में मुसीबतों की बाढ़ आ सकती है। वहीं मैरिड कपल के बेडरूम में आईना उनके रिश्ते को कमजोर बनता है।
सुबह जागते ही न करें ये काम
- फोटो : iStock
परछाई
- कहा जाता है कि सुबह जागते ही अपनी या किसी भी अन्य व्यक्ति की परछाई गलती से भी नहीं देखनी चाहिए। ये तनाव और विवाद को बढ़ावा देता है। साथ ही इससे जीवन की शांति छिन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह जागते ही न करें ये काम
- फोटो : iStock
जानवर की तस्वीर
- शास्त्रों के मुताबिक सुबह जागते ही कभी भी हिंसक जानवर की तस्वीर नहीं देखनी चाहिए। ऐसा करना आपकी जिंदगी में कई मुसीबतें लाता है। आपके अपनों के साथ रिश्ते खराब करता है। इसलिए अगर आपके बेड के सामने ऐसी कोई तस्वीर लगी हो तो तुरंत हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
सुबह जागते ही न करें ये काम
- फोटो : iStock
जूठे या गंदे बर्तन
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखना बड़ा दोष माना गया है। कहा जाता है कि इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। किचन से जुड़े इस दोष का दुष्प्रभाव आप पर न पड़ने पाए, इसके लिए रात को ही बर्तन को धोकर सोना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।