फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puja Vastu Tips: घर के मंदिर में जरूर होनी चाहिए ये 4 चीजें, हमेशा मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Tue, 11 Jan 2022 01:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Jan 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
puja vastu tips always keep these things in puja ghar devi laxmi give wealth
वास्तु के अनुसार घर पर पूजा स्थल हमेशा ईशान कोण की तरफ ही बना हुआ होना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला

घर पर बने पूजा स्थल का विशेष महत्व होता है। घर पर बने पूजा घर से ही सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वास्तु शास्त्र में पूजा घर की सही दिशा का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में पूजा घर होने पर व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। वही अगर घर में बने पूजा स्थल में किसी तरह का कोई वास्तु दोष है तो व्यक्ति का मन उदास और परेशान रहता है। इसके अलावा घर पर बने मंदिर में कुछ विशेष चीजों का होना भी बहुत जरूरी होता है तभी मां लक्ष्मी समेत सभी देवी-देवताओं की कृपा हमेशा बनी रहती है। आज हम आपको बताएंगे कि पूजा घर में कौन सी चीजें रखनी चाहिए और पूजा घर की सही दिशा कौन सी होती है।



वास्तु में पूजाघर की दिशा
वास्तु के अनुसार घर पर पूजा स्थल हमेशा ईशान कोण की तरफ ही बना हुआ होना चाहिए। ईशान कोण का मतलब उत्तर-पूर्व की दिशा। यह दिशी देवी-देवताओं की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में पूजा घर होने पर सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि मंदिर ईशान कोण में होने पर घर पर हमेशा सुख, शांति, संपन्नता और समृद्धि का वास रहता है। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कभी भी भूलकर दक्षिण दिशा में पूजा घर स्थापित नहीं करना चाहिए। दक्षिण दिशा में पूजा घर होने पर धन की हानि और मानसिक तनाव बना रहता है।

puja vastu tips always keep these things in puja ghar devi laxmi give wealth
मोर पंख के अचूक उपाय
मंदिर में जरूर रखें ये चीजें
मंदिर में पूजा और ध्यान लगाने पर सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। ऐसे में पूजा स्थल के पास कुछ खास चीजों का होना बहुत ही जरूरी होता है। इन चीजों के रहने पर हमेशा व्यक्ति को देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती रहती है।

मोर पंख
वास्तु शास्त्र में मोर पंख को नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद मिलती है। वहीं मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत ही प्रिय होता है। पूजा स्थल पर मोर पंख रखने से घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और भगवान की कृपा मिलती है। मान्यता है जिन घर में मोरपंख होता है वहां पर मुश्किल से ही नकारात्मकर ऊर्जा का प्रवेश हो पाता है। इस कारण से हमेशा पूजा स्थल पर मोर पंख रखना चाहिए।
 
puja vastu tips always keep these things in puja ghar devi laxmi give wealth
शंख बजाने के लाभ
शंख
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को शंख बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में पूजा स्थल पर शंख होना चाहिए। नियमित तौर पर भगवान की पूजा के दौरान शंख की पूजा और इसे बजाना चाहिए। शंख के बजाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
puja vastu tips always keep these things in puja ghar devi laxmi give wealth
गंगाजल - फोटो : istock
गंगाजल
हिंदू धर्म में अग्नि और गंगाजल का विशेष महत्व होता है। जीवन के हर एक संस्कार में गंगाजल का प्रयोग किया जाता है। गंगाजल कभी भी खराब नहीं होता है। इसलिए पूजा स्थल पर गंगाजल जरूर होना चाहिए। प्रतिदिन पूजा के दौरान गंगाजल का प्रयोग अवश्य ही करना चाहिए। पूजाघर में गंगाजल होने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन
puja vastu tips always keep these things in puja ghar devi laxmi give wealth
शालिग्राम
शालिग्राम
माता लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे सरल उपाय पूजा घर में रखें हुए शालिग्राम की नियमित पूजा करना से है। शालिग्राम भगवान विष्णु के ही रूप हैं ऐसे में पूजा स्थल पर शालिग्रााम होने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed