फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Shastra: इस दिशा में मुंह करके कभी न खाएं खाना, वरना हो सकता है नुकसान

Tue, 05 Apr 2022 10:18 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 05 Apr 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
Vastu Shastra Right Direction To Eat Food in hindi
इस दिशा में मुंह करके नहीं करना चाहिए भोजन - फोटो : iStock

वास्तु शास्त्र में दिशाओं के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। किस दिशा में क्या करना शुभ होता है और क्या अशुभ वास्तु में इन सब बातों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जो लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास करते हैं वे अच्छी तरह जानते होंगे कि दिशाओं का कितना महत्व है। घर का वास्तु अगर सही हो तो इंसान के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। अगर दिशाएं सही हों तो व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है, सभी कार्य सफल होते हैं और घर में बरकत भी आती है। वहीं गलत वास्तु का इंसान की रोजाना की दिनचर्या पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में सिर्फ घर की सही दिशा या वस्तुओं के बारे में ही नहीं बताया गया है, बल्कि हमारे सोने और खाने की दिशा के बारे में भी बताया गया है। वास्तु के अनुसार, भोजन करते समय भी दिशाओं का ध्यान रखना चाहिए। गलत दिशा में मुंह करके खाना खाने से व्यक्ति को काफी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं खाना खाते समय किस दिशा की ओर मुंह करके नहीं बैठना चाहिए...    

Vastu Shastra Right Direction To Eat Food in hindi
इस दिशा में मुंह करके नहीं करना चाहिए भोजन - फोटो : iStock
भोजन करते समय दिशाओं का रखें ध्यान 

दक्षिण दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा की ओर मुख करके कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिशा की तरफ मुंह करके खाना खाने से दरिद्रता और कंगाली का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि ये दिशा पितरों की दिशा होती है, इसलिए इस दिशा में खाना बनाने या खाने की सलाह नहीं दी जाती है। 

Vastu Shastra Right Direction To Eat Food in hindi
इस दिशा में मुंह करके नहीं करना चाहिए भोजन - फोटो : iStock
पूर्व दिशा 

पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। ऐसे में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से सभी तरह की बीमारी दूर होती है। साथ ही इस तरफ मुंह करके खाने से देवताओं की कृपा और आरोग्य की प्राप्ति होती है और आयु बढ़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Shastra Right Direction To Eat Food in hindi
इस दिशा में मुंह करके नहीं करना चाहिए भोजन - फोटो : Istock
उत्तर दिशा 

उत्तर दिशा को भी देव दिशा माना जाता है। ऐसे में इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से घर में रुपये पैसों की कमी नहीं होती है। घर के मुखिया और विद्यार्थियों को विशेष तौर पर उत्तर दिशा में ही मुंह करके भोजन करना चाहिए। इससे लाभ होता है।   

विज्ञापन
Vastu Shastra Right Direction To Eat Food in hindi
इस दिशा में मुंह करके नहीं करना चाहिए भोजन - फोटो : iStock
पश्चिम दिशा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यापार या नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना चाहिए। इसके अलावा अगर घर में कोई सदस्य बीमार हो तो उसे भी हमेशा पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके ही भोजन करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य बेहतर होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed