सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार जानें घर के ईशान कोण में क्या रखें और क्या नहीं, बना रहेगा भगवान का आशीर्वाद

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 25 Dec 2025 01:38 PM IST
सार

Vastu Tips For Ishan kon: घर के प्रत्येक कोण की अपनी विशेषता होती है, जिसमें ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व दिशा सबसे पवित्र और शुभ मानी जाती है। इसे देवताओं का स्थान भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के ईशान कोण में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं।  

विज्ञापन
Vastu Tips For Ishan kon direction in home bring happiness prosperity and positive energy
ईशान कोण से जुड़े वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala

Vastu Tips For Ishan Kon Direction In Home:  वास्तु शास्त्र भारतीय परंपरा का वह प्राचीन ज्ञान है, जिसमें दिशाओं और ऊर्जा संतुलन के आधार पर सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले नियम बताए गए हैं। घर के प्रत्येक कोण की अपनी विशेषता होती है, जिसमें ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व दिशा सबसे पवित्र और शुभ मानी जाती है। इसे देवताओं का स्थान भी कहा जाता है। इस दिशा में देवी-देवताओं की ऊर्जाओं का समन्वय माना गया है, इसलिए इसे घर का आध्यात्मिक केंद्र भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के ईशान कोण में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं। ईशान कोण से जुड़े वास्तु के कुछ विशेष नियमों को जरूर जान लें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन के घर में आने के द्वार भी खुल सकते हैं। 

Trending Videos
Vastu Tips For Ishan kon direction in home bring happiness prosperity and positive energy
वास्तु के अनुसार ईशान कोण - फोटो : Adobe Stock
ईशान कोण का महत्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण ज्ञान, आध्यात्मिकता और समृद्धि का कारक है। यदि यह कोण साफ-सुथरा, खुला और संतुलित रहता है तो घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तो वहीं यहां रखा भारी सामान और गंदगी आपकी बुद्धि और स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। यह दिशा जल तत्व से संबंधित है, इसलिए यहां जल से जुड़े प्रयोग विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं।


Vastu Tips For Eating Food: भोजन करते समय वास्तु के इन नियमों को न करें अनदेखा, जानें इसके अशुभ प्रभाव


Vastu Tips: बार-बार इंटरव्यू में नहीं मिल रही सफलता, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For Ishan kon direction in home bring happiness prosperity and positive energy
संतान सुख उपाय - फोटो : Adobe stock
इस दिशा में क्या रखना चाहिए

ईशान कोण देवताओं का स्थान माना जाता है, इसलिए यहां पूजा घर, ध्यान स्थल या मंदिर बनाना सबसे श्रेष्ठ होता है। तो वहीं इस दिशा में पानी की टंकी, छोटा फव्वारा, मटका या जल कलश रखने से भी घर में सुख-समृद्धि आती है। सुबह की धूप का प्रवेश ईशान कोण में शुभ ऊर्जा का संचार करता है, इसलिए इस दिशा को खुला और रोशन रखना चाहिए। इस दिशा में शंख, कलश, श्रीयंत्र या भगवान की तस्वीरें रखने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं। इसके अलावा ईशान कोण की दीवारों पर हल्का नीला, सफेद या क्रीम रंग सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

Vastu Tips For Ishan kon direction in home bring happiness prosperity and positive energy
ईशान कोण वास्तु - फोटो : Freepik
इस दिशा में क्या नहीं रखना चाहिए

ईशान कोण में अलमारी, लोहे की अलमारी या भारी वस्तुएं रखने से ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है। तो वहीं इस दिशा में शौचालय अथवा बाथरूम का होना स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है। ईशान कोण में चूल्हा, गैस या हीटर जैसी अग्नि से जुड़ी चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। ईशान कोण को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए वरना नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, जो आपके विवेक, सोचने समझने की शक्ति को प्रभावित करता है।

विज्ञापन
Vastu Tips For Ishan kon direction in home bring happiness prosperity and positive energy
तुलसी का पौधा - फोटो : AI Generated
ईशान कोण से जुड़े महत्वपूर्ण नियम
  • यहां हल्के और छोटे पौधे लगाने चाहिए। खासतौर से तुलसी का पौधा बहुत लाभ देता है। 
  • घर की नींव का पहला पत्थर ईशान कोण से रखना शुभ होता है।
  • पानी से संबंधित कार्य, जैसे हैंडपंप, नल या बोरवेल भी इसी दिशा में करवाना चाहिए।
  • यदि ईशान कोण में वास्तु दोष हो तो इसे दूर करने के लिए वहां श्रीयंत्र, जल कलश या क्रिस्टल ग्लोब रखा जा सकता है।
  • इस दिशा में हमेशा हल्की और शांति देने वाली ऊर्जा का प्रवाह बना रहना चाहिए।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed