Vastu Tips For Eating Food In Home: भोजन को जीवन का आधार और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण और खास माना जाता है, जिसमें भोजन से जुड़े कई नियमों का जिक्र भी किया गया है। आइए जानते हैं कि भोजन के दौरान किन गलतियों को नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर वास्तु से जुड़े नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो इसके बुरे नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। जिससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Vastu Tips For Eating Food: भोजन करते समय वास्तु के इन नियमों को न करें अनदेखा, जानें इसके अशुभ प्रभाव
Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है, इसलिए लोग घर बनवाने से लेकर भोजन करने के तरीके तक में भी वास्तु के नियमों का पालन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, भोजन के दौरान किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।
दक्षिण दिशा में भोजन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे यम की दिशा माना गया है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में मुख करके भोजन करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भोजन करते समय उत्तर या फिर पूर्व दिशा की तरफ मुंह होना चाहिए, क्योंकि इस दिशा में भोजन करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
भूलकर भी घर की चौखट पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर की चौखट पर देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए इस जगह पर बैठकर भोजन करने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
Vastu Tips For Kapoor: घर में कपूर जलाने से बदलता है भाग्य, दूर होंगे वास्तु दोष
Vastu Tips For Namak: घर में इन जगहों पर भूलकर भी न रखें नमक, वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
भोजन को भगवान का प्रसाद माना जाता है। ऐसे में टूटे हुए बर्तन में खाना खाना भोजन का अपमान माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इस गलती को करने से व्यक्ति को जीवन में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है और अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
शरीर की साफ-सफाई
भोजन बनाने से पहले स्नान करें और साफ कपड़े पहनकर ही भोजन बनाएं। साथ ही मन ही मन में किसी भी देवी-देवता के नाम का ध्यान करें।
भोजन बनाते समय मुंह दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ नहीं होना चाहिए। इससे जीवन पर नकारत्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार, आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X