फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: आज ही घर से हटा दें ये चीजें, बना सकती हैं आपको कंगाल

Tue, 05 Apr 2022 03:57 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 05 Apr 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips for money throw out these things on the house immediately
इंसान को कंगाल बना सकती हैं घर में रखी ये चीजें

Vastu Tips In Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर को वास्तु दोष से बचाए रखने के लिए सिर्फ सही दिशा का होना ही जरूरी नहीं है। बल्कि घर की दीवारों और घर में रखी चीजों पर भी खास ध्यान देने की जरूरत होती है। घर का वास्तु सही हो और वास्तु के अनुसार घर में सजावट की चीजें रखी गई हों, तो सुख समृद्धि बनी रहती है। वहीं घर में यदि आपको सुकून की नींद, अच्छा सेहतमंद भोजन और भरपूर प्यार-अपनत्व नहीं मिल रहा है तो इसका मतलब कि घर में वास्तु दोष है। इसलिए सिर्फ घर की दिशा ही नहीं बल्कि घर के अंदर रखी वस्तुओं पर भी ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद कुछ चीजें भी परिवार की तरक्की में बाधा बन सकती हैं। ऐसे में आइए आज जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में, जिन्हें तुरंत घर से निकाल फेंकना चाहिए... 

Vastu Tips for money throw out these things on the house immediately
इंसान को कंगाल बना सकती हैं घर में रखी ये चीजें - फोटो : अमर उजाला
नटराज की तस्वीर

नटराज एक ब्रह्मांडीय नर्तक के रूप में शिव की छवि होती है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान शिव नृत्य तभी करते हैं जब वो क्रोध में होते हैं। क्रोध मुद्रा में उनका तांडव होता है जो नटराज के रूप को दिखाता है और इसका अर्थ होता है विनाश। ऐसे में यदि आप अपने घर में नटराज की मूर्ति रखते हैं तो ये अनायास ही घर की अशांति का कारण बनती है और ऐसे घर में लड़ाई झगड़े होने लगते हैं। इसलिए आपको नटराज की तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए। 

Vastu Tips for money throw out these things on the house immediately
इंसान को कंगाल बना सकती हैं घर में रखी ये चीजें - फोटो : iStock
युद्ध से संबंधित तस्वीरें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी युद्ध से संबंधित तस्वीरें जैसे महाभारत या रामायण आदि की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि ये तस्वीरें परिवार के सदस्यों के बीच प्रतिद्वंद्विता को दर्शाती हैं। साथ ही इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips for money throw out these things on the house immediately
इंसान को कंगाल बना सकती हैं घर में रखी ये चीजें - फोटो : अमर उजाला
ताज महल

घर में कभी भी ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, जिसमें कोई कब्र या समाधि नजर आ रही हो। लोग प्यार के प्रतीक के तौर पर घर में ताजमहल की तस्वीर या शोपीस लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ताजमहल एक मकबरा है। इस तरह की तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।

विज्ञापन
Vastu Tips for money throw out these things on the house immediately
इंसान को कंगाल बना सकती हैं घर में रखी ये चीजें - फोटो : अमर उजाला
कांटेदार पौधे

घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए। गुलाब के अलावा अन्य सभी कांटेदार पौधे अशुभ माने गए हैं। ऐसे में इन्हें तुरंत हटा दें। क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed