फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपाय: धन प्राप्ति के लिए करें ये वास्तु उपाय, नहीं होगी पैसों की किल्लत, मिलेगी तरक्की

Tue, 10 May 2022 01:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 10 May 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for wealth and happiness dhan prapti ke vastu upay
vastu tips

वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए जाते हैं जिससे घर के अंदर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश होने लगता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा रहने पर परिवार में आर्थिक समृद्धि, सुख, वैभव और अच्छी सेहत मिलती है। वहीं घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर व्यक्ति को आर्थिक हानि, कार्यों में बाधाएं, बीमारियां और परिवार में मतभेद होते रहते हैं। वास्तु के अनुसार अगर घर में किसी भी तरह का वास्तु संबंधी कोई दोष होता है तो व्यक्ति के जीवन में रुकावटें और धन की हानि होती है। जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता पाने के लिए वास्तु से जुड़ी हुई बातों का अगर ध्यान देंगे तो जीवन में तरक्की को प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं वास्तु के कुछ आसान उपाय जिसे करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होगी।

vastu tips for wealth and happiness dhan prapti ke vastu upay
तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
- हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है। इसके अलावा वास्तु में भी तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार,घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और मानसिक,शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।

- जीवन में तरक्की के लिए अपने उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण को हमेशा साफ रखें। इससे घर में सकारात्मक उर्जा बढ़ती हैं जिससे धन लाभ और तरक्की के मार्ग खुलते हैं।  
vastu tips for wealth and happiness dhan prapti ke vastu upay
Water Tap

- जल को धन का रूप माना गया है ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार नल अथवा टंकियों से अनावश्यक बहता पानी शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में ऐसा होता है,वहां बरकत नहीं होती है। 

- वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को सुख-समृद्धि का  ग्रह माना गया है। व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से हमें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरू ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए पोंछे के पानी में चुटकी भर हल्दी मिला दें। ऐसा करने से आपके कारोबार में बरकत होने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for wealth and happiness dhan prapti ke vastu upay
cactus
- वास्तु शास्त्र के अनुसार,घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में बैठकर खाने की व्यवस्था करना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 
 
-वास्तु के अनुसार घर में से कांटेदार,दूध निकलने वाले और बोनसाई पौधों को हटा दें। इनकी जगह अपने घर में छोटे हरे पौधे लगाएं इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और धन का आगमन होगा।
 
विज्ञापन
vastu tips for wealth and happiness dhan prapti ke vastu upay
puja ghar
- घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व में ही बनाएं।  इसके अलावा घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है,इसलिए तिजोरी को इस तरह से रखें कि अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की और खुलें इससे धन वृद्धि होती है। 

-वास्तुशास्त्र के अनुसार, क्रासुला का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। माना जाता है कि इस पौधे को रखने से घर में धन वृद्धि होती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed