फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर और ऑफिस में इस तरह से लगाएं क्रिस्टल बॉल, चमक उठेगा आपका भाग्य

Thu, 31 Mar 2022 06:28 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 31 Mar 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Keeping Crystal Ball at Home Will Change Your Luck Know Its Benefits
घर और ऑफिस में इस तरह से लगाएं क्रिस्टल बॉल - फोटो : iStock

Vastu Tips: जीवन में तरक्की और सुख समृद्धि हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। सुख और समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र के उपाय भी काफी कारगर साबित हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के जरिए नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करके जीवन की कई परेशानियों को हल किया जा सकता है। वास्तु में दिशाओं का भी बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इसलिए घर का निर्माण कराने से पहले लोग वास्तु के नियमों का पालन जरूर करते हैं। इसके अलावा घर में रखी कुछ वस्तुओं का भी वास्तु से सीधा संबंध होता है। यही वजह है कि वास्तु में हर चीज को लेकर नियम बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार गलत दिशा में रखी चीजों से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। वहीं कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिन्हें घर की सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इन्हीं चीजों में से एक है क्रिस्टल बॉल। क्रिस्टल बॉल को घर या दफ्तर में लगाना बहुत शुभ माना गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में.... 

Vastu Tips Keeping Crystal Ball at Home Will Change Your Luck Know Its Benefits
घर और ऑफिस में इस तरह से लगाएं क्रिस्टल बॉल - फोटो : iStock

वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रिस्टल बॉल घर में या ऑफिस में लगाने से व्यक्ति का भाग्योदय होता है। पारिवारिक कलह दूर होती है और व्यापार में लाभ प्राप्त होता है। 

Vastu Tips Keeping Crystal Ball at Home Will Change Your Luck Know Its Benefits
घर और ऑफिस में इस तरह से लगाएं क्रिस्टल बॉल - फोटो : iStock

वास्तु के अनुसार, क्रिस्टल का इस्तेमाल घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए किया जाता है। क्रिस्टल को घर के मुख्य द्वार पर लगाना सबसे उचित माना गया है। कहा जाता है कि इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Keeping Crystal Ball at Home Will Change Your Luck Know Its Benefits
घर और ऑफिस में इस तरह से लगाएं क्रिस्टल बॉल - फोटो : iStock

बेडरूम में क्रिस्टल बॉल को लगाने से वैवाहिक जीवन और भी मधुर बनता है। वास्तु के अनुसार, जिन पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़े की स्थिति बनी रहती है, उन्हें अपने कमरे में क्रिस्टल बॉल जरूर लगानी चाहिए। इससे जल्दी ही आपको सुधार देखने का मिलेगा।

विज्ञापन
Vastu Tips Keeping Crystal Ball at Home Will Change Your Luck Know Its Benefits
घर और ऑफिस में इस तरह से लगाएं क्रिस्टल बॉल - फोटो : iStock

यदि आपके घर में बच्चे हैं और उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो क्रिस्टल बॉल को पढ़ाई करने वाले कमरे में लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे बच्चे का पढ़ाई के प्रति रूझान बढ़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed