Vastu Tips: घर पर खुशी, तरक्की, अच्छी सेहत और धन लेकर आते हैं वास्तु के ये नियम, एक बार जरूर अपनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तों में मधुर संबंधों के लिए अतिथियों का स्थान या कक्ष उत्तर या पश्चिम की ओर बनाना चाहिए। घर या कमरों में कैक्टस के पौधे या कंटीली झाड़ियाँ या काँटों के गुलदस्ते जो की गमलों में साज-सज्जा के लिए सजाते हैं उनसे पूरी तरह बचना चाहिए,ये संबंधों में दरार पैदा कर सकते हैं। पति-पत्नी में नहीं बनती और आए दिन विवाद होते हैं,लगातार जीवन में तनाव बना रहता है तो हाथी के जोड़े को बेडरूम में उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के जीवन में खुशहाली बनी रहती है। आपसी प्यार बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हाथी का जोड़ा रखते वक्त उनका चेहरा एक दूसरे की तरफ होना चाहिए, पीठ होने से उनका नेगेटिव प्रभाव रिश्तों पर पड़ता है। शयन कक्ष में ड्रेसिंग टेबल हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखनी चाहिए,सोते समय शीशे को ढक दें।
धन का होगा आगमन
अपने जीवन में अधिक धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए अपने घर की उत्तर दिशा में कुबेर और दक्षिण दिशा क्षेत्र में लाल घोड़े के जोड़े को रखें। यह आपके चुने हुए करियर में विकास और व्यापार में सफलता की संभावना को बढ़ाता है। सब कुछ ठीक होने के बाद भी आपको लगता है कि हमारे हाथ में धन नहीं रुकता तो आपको अपने घर के दक्षिण-पूर्व दिशा क्षेत्र से नीला रंग हटाने की ज़रुरत है। इस दिशा में हल्का नारंगी,गुलाबी रंगों का प्रयोग करें।
आरोग्य के दिशा क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में दवाइयां रखने से ये जल्दी सकारात्मक असर दिखाती हैं। घर के अंदर लगे हुए मकड़ी के जाले, धूल-गंदगी को समय-समय पर हटाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती,जिससे आप बीमार नहीं पड़ते। मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए घर में बनी हुई क्यारियों या गमलों में लगे हुए पौधों को नियमित रूप से पानी देना चाहिए। यदि कोई पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत वहां से हटा दें। किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए,ऐसा करने से बेचैनी, घबराहट और नींद में कमी हो सकती है। पूर्व दिशा में सिर एवं पश्चिम दिशा में पैर करके सोने से आध्यात्मिक भावनाओं में वृद्धि होती है।
कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं कि ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि क्या सही है और क्या गलत,उस स्थिति से निपटने के लिए घर या कार्यालय में अपने लक्ष्य की ओर चलते हुए ऊँट की तस्वीर या इसकी प्रतिमा को रखना काफी लाभप्रद हो सकता है क्योंकि ये व्यक्ति की सहनशीलता को भी बढ़ाता है जिससे व्यक्ति सही निर्णंय लेने में सक्षम बनता है। इसी प्रकार मानसिक स्पष्टता और प्रज्ञा का दिशा क्षेत्र उत्तर-पूर्व में पूजा करने से आपको हमेशा परमात्मा का मार्गदर्शन मिलता रहता है।