Vastu Tips For Main Door: अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके हाथों में पैसे नहीं टिकते। पैसा तो खूब आता है, लेकिन टिकता नहीं। किसी न किसी वजह से तुरंत खर्च हो जाता है, जिसकी वजह से परिवार को आर्थिक परेशानियों के अलावा और कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जब कोशिश करने के बाद भी पैसे अत्यधिक खर्च होने लगते हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें से एक वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु के कुछ उपायों को करके आप समस्या का समाधान पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार बेहद अहम होता है इसलिए लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर शुभ चीजें लगाते हैं। कहा जाता है कि इन चीजों को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और फिजूल खर्ची भी कम होती है। साथ ही परिवार में सुख शांति बनी रहती है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुछ शुभ चीजों को रखने से परिवार में समृद्धि आती है और फिजूलखर्ची भी नहीं होती। आइए जानते हैं उन शुभ चीजों के बारे में...
Vastu Tips For Main Door: पाना चाहते हैं सुख और समृद्धि, तो घर के मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तु के अनुसार, नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ लिखना चाहिए। ये बहुत शुभ माना जाता है।
गणेशजी
हिंदू धर्म में गणेशजी को प्रथम पूज्य माना गया है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी लगाएं, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि गणेश जी को इस तरह लगाएं कि उनकी पीठ बाहर की तरफ हो। अंदर की तरफ पीठ होने से घर में धन का अभाव होगा और दरिद्रता बढ़ेगी। वहीं अन्दर की तरफ मुख होने से बाधाओं का नाश होगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी।
मां लक्ष्मी के पैर
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मां लक्ष्मी के पैर की तस्वीर घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से धन-दौलत और समृद्धि घर पर आती है। घर के मुख्य द्वार पर देवी लक्ष्मी के पैर जरूर लगाएं।
स्वास्तिक
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लाल स्वास्तिक बनाना शुभ होता है। कहा जाता है कि स्वास्तिक लगाने से घर के वास्तु और दिशा दोष दूर होते हैं। वहीं मुख्य द्वार के ऊपर बीचों बीच नीला स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करने से घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।