{"_id":"62a08c7975e2ad25ad24a203","slug":"vastu-tips-to-avoid-loan-situation-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: वास्तु दोष के कारण भी बढ़ता है कर्ज, जानिए इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: वास्तु दोष के कारण भी बढ़ता है कर्ज, जानिए इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय
Vastu Tips: कोई भी व्यक्ति कर्ज के बोझ में नहीं दबना चाहता, लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जिसके आगे मजबूर होकर कर्ज लेना पड़ जाता है। लगातार बढ़ते कर्ज की वजह से व्यक्ति मानसिक तनाव में भी रहने लगता है। कभी-कभी कर्ज का बोझ इतना हो जाता है व्यक्ति को समझ नहीं आता क्या करे। ऐसे में आपकी परेशानी का कारण आपके घर का वास्तु भी हो सकता है। घर का वास्तु सही नहीं होने की वजह से तमाम तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। वास्तु के अनुसार चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी वजह है जिसकी वजह से कर्ज बढ़ता है....
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की वायव्य दिशा में वास्तु दोष होने पर कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न होती है। इसकी वजह से व्यक्ति बिना आवश्यकता के ही कर्ज के चक्कर में फंस जाता है। घर के अग्निकोण (दक्षिण-पुर्व) में वास्तु दोष होने पर खर्चे इतने बढ़ जाते हैं कि कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी तो प्रतिष्ठा भी दाव पर लग जाती है।
2 of 6
कर्ज से छुटकारा पाने के आसान उपाय
- फोटो : istock
वहीं घर की ईशान दिशा (उत्तर-पूर्व ) में वास्तु दोष होने पर घर का मुखिया गलत मार्गदर्शन से कर्ज के चक्कर में फंसता है। ईशान दिशा में वास्तु दोष के कारण शेयर मार्केट, जुआ ,सट्टा, लाटरी से धन कमाने के लालच में कई लोग बिना बात ही कर्जदार बन जाते हैं।
3 of 6
कर्ज से छुटकारा पाने के आसान उपाय
- फोटो : iStock
वास्तु के अनुसार, यदि घर के मुखिया का बेडरूम वायव्य दिशा में हो तो इससे व्यवसाय में हानि होने लगती है, जिसकी वजह से कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कर्ज से छुटकारा पाने के आसान उपाय
- फोटो : istock
कर्ज से छुटकारा पाने के उपाय
वास्तु के अनुसार, घर में बाथरूम दक्षिण-पश्चिम हिस्से में नहीं होना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिशा में बाथरूम होने से कर्ज में डूब सकते हैं। यदि दक्षिण-पश्चिम में बाथरूम बन गया हो तो उसके कोने में एक कटोरी में नमक भरकर रख दें। इससे वास्तु दोष दूर होता है।
विज्ञापन
5 of 6
कर्ज से छुटकारा पाने के आसान उपाय
- फोटो : Pixabay
कुछ लोग खाना खाने के बाद बर्तन झूठे ही छोड़ देते हैं। जबकि वास्तु के अनुसार, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे धन की हानि होती है और कर्ज के साथ दरिद्रता भी बढ़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।