फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: जरूर रखें घर में मिट्टी का घड़ा या सुराही, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Tue, 24 May 2022 10:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 24 May 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Must keep an earthen pot or surahi in the house it may always fulfill you with wealth
वास्तु शास्त्र में मिट्टी के बर्तनों को बहुत शुभ माना गया है। - फोटो : pixabay

Vastu Tips:  चिलचिलाती धूप में अगर गले को कोई राहत देता है तो वह मिट्टी की सुराही या घड़े का शीतल पानी। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी नहीं है। ज्यादातर लोग इसे देशी फ्रिज भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के अनुसार घर में चीजें रखने से घर परिवार में किसी भी चीज की कमी नहीं होती और जीवन में खुशियां आती हैं। वास्तु शास्त्र में मिट्टी के बर्तनों को बहुत शुभ माना गया है। इसके मुताबिक घर में मिट्टी के बर्तन, मटके, सुराही हों तो वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि उन्हें सही जगह पर रखा जाए। साथ ही सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। यदि इन सबका पालन किया जाए धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से घर में खूब धन-वैभव होता है और किसी चीज की कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं घर में वास्तु के अनुसार सुराही रखने से क्या फायदे होते हैं और इसे घर में किस दिशा में किस तरह से रखना चाहिए। 



Vastu Tips Must keep an earthen pot or surahi in the house it may always fulfill you with wealth
वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी की सुराही घर में रखने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। - फोटो : अमर उजाला

माता लक्ष्मी का वास 
वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी की सुराही घर में रखने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि घर की उत्तर दिशा में सुराही में पानी भर कर रखना बहुत शुभ होता है। वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में देवताओं का वास होता है इसीलिए पानी से भरी सुराही को उत्तर दिशा में रखने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं। 

Vastu Tips Must keep an earthen pot or surahi in the house it may always fulfill you with wealth
घर में रखा मिट्टी का घड़ा बुध और चंद्रमा की स्थिति को नियंत्रित करता है। - फोटो : अमर उजाला

ग्रहों को करता है नियंत्रित 
घर में रखा मिट्टी का घड़ा बुध और चंद्रमा की स्थिति को नियंत्रित करता है और उसके अशुभ प्रभावों से बचाता है। इसके साथ ही यदि मिट्टी के घड़े का पानी पिया जाए तो पानी पीने से कुंडली की स्थिति मजबूत रहती है। घड़े को हमेशा पानी से भरा रखना चाहिए, खाली घड़े से धन की हानि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Must keep an earthen pot or surahi in the house it may always fulfill you with wealth
सायंकाल के समय मिट्टी के घड़े के पास दीपक व कपूर जलाएं। - फोटो : अमर उजाला

नौकरी में उन्नति 
यदि आपकी नौकरी में पदोन्नति नहीं हो रही तो नियमानुसार रोज सायंकाल के समय मिट्टी के घड़े के पास दीपक व कपूर जलाएं। ऐसा करने से करियर और व्यापार में उन्नति होती है।

विज्ञापन
Vastu Tips Must keep an earthen pot or surahi in the house it may always fulfill you with wealth
कुंडली में मंगल की स्थिति को मजबूत करने के लिए मिट्टी के कुल्हड़ में पानी पीना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला

मंगल की स्थिति करता है मजबूत 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में मंगल की स्थिति को मजबूत करने के लिए मिट्टी के कुल्हड़ में पानी पीना चाहिए। यदि आप शनिदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आप मिट्टी के बर्तन या फिर कुल्हड़ में पानी भरकर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। ऐसा करने से शनि से संबंधित कष्ट दूर होते हैं और कुंडली में भी शनि की स्थिति मजबूत होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed