घर में शुभता वाले पेड़-पौधे लगाने की बात आये और मनी प्लांट का ज़िक्र न हो तो ऐसा संभव नहीं है। आजकल हर घर में हमें मनी प्लांट देखने को मिल जायेगा. मनी प्लांट को लोग घर में आने वाले पैसे से जोड़ते हैं और शायद इसलिए यह प्लांट हर घर में देखने को मिलता है। मनी प्लांट की पत्तियों को हमेशा साफ रखने से उस जगह पर चार चांद लग जाते हैं। यह घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं यह वातावरण को साफ रखने में मदद करता है।
Vastu Tips: मनी प्लांट लगाते समय बरतें ये सावधानी, अन्यथा हो सकती है धन की हानि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस रंग की बोतल में लगायें मनी प्लांट
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को नीली बोतल में रखें क्योंकि यह धन और समृद्धि को आकर्षित करता है। किसी भी परिस्थिति में लाल या पीले फूलदान या बोतल में मनी प्लांट लगाने से बचें। क्योंकि यह पॉजिटिव एनर्जी को रोक सकता है, जिससे आपको धनहानि हो सकती है।
इस दिशा में गमले में लगायें मनी प्लांट
वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रख रहे हैं तो उसे पानी के बर्तन में रखने से बचें और उसकी जगह मिट्टी में लगाएं। इतना ही नहीं मनी प्लांट लगाते समय भूरे रंग के गमले का इस्तेमाल करें।
बेडरूम में मनी प्लांट लगते समय रखें इन बातों का ध्यान
वास्तु कहता है कि बेडरूम में मनी प्लांट लगाने से आपका मूड सही रहता है और आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहते हैं। लेकिन फिर भी अगर आप बेडरूम में मनी प्लांट लगा रहे हैं तो पौधे को बेड से कम से कम 5 फीट की दूरी पर रखें।
बाथरूम में भी रख सकते हैं मनी प्लांट
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को बाथरूम में रखने से कोई नुकसान नहीं होता है। अगर आपके बाथरूम में थोड़ी सी धूप आती है तो इसे आसानी से रख सकते हैं।