फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: पढ़ाई में नहीं लगता है मन, तो एकाग्रता बढ़ाने के लिए स्टडी रूम में लगाएं ये चार पौधे

Sun, 28 Nov 2021 01:54 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 28 Nov 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
vastu tips to increase concentration on studies keep these 4 plants in study room  according to vastu shastra
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : source

प्रतिस्पर्धा के इस दौर में यदि सही प्रकार से ध्यान न दिया जाए तो दूसरों से पीछे छूट जाने का डर बना रहता है। यही कारण है कि माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर बहुत चिंतित होते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अव्वल हो। हालांकि इसके लिए कभी बच्चे पर दबाव नहीं डालना चाहिए, लेकिन कई बार बच्चे पढ़ाई में अत्यधिक लापरवाही बरतते हैं और बहुत प्रयास करने पर भी पढ़ाई पर एकाग्रता नहीं रख पाते हैं। ऐसे में माता पिता का चिंतित होना स्वाभाविक होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्टडी रूम में लगाने के लिए कुछ ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिन्हें लगाने से ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है और वातावरण सकारात्मक होता है। इससे विद्यार्थी एकाग्रता से पढ़ाई पर ध्यान लगा पाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे पौधे जिन्हें स्टडी रूम में लगाना रहता है अच्छा।

vastu tips to increase concentration on studies keep these 4 plants in study room  according to vastu shastra
चमेली - फोटो : pinterst

चमेली का पौधा-
इस पौधे को घर के भीतर और बाहर दोनों स्थानों पर लगाया जा सकता है। चमेली के फूल की भीनी-भीनी खुशबू मन को सुकून पहुंचाती है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि यदि इस पौधे को स्टडी रूम में लगाया जाए तो तनाव दूर होकर मन शांत होता है। इससे विद्यार्थी बेहतर तरीके से पढ़ाई पर ध्यान लगा पाता है।

vastu tips to increase concentration on studies keep these 4 plants in study room  according to vastu shastra
आर्किड का फूल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
ऑर्किड का पौधा-
इस पौधे में वर्ष भर फूल खिलते रहते हैं। ये फूल देखने में बहुत ही आकर्षक लगते हैं। वास्तु के अनुसार, ये पौधा सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में सहायक होता है। ऑर्किड के रंगीन फूलों को देखकर मन प्रसन्न होता है। जिससे व्यक्ति किसी भी चीज पर बेहतर तरह से ध्यान लगा पाता है। इसलिए इस पौधे को स्टडी रूम या उसके आस-पास लगाना अच्छा माना जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips to increase concentration on studies keep these 4 plants in study room  according to vastu shastra
बैंबू प्लांट

बैंबू प्लांट (बांस का पौधा)-
फेंगशुई वास्तु में बैंबू प्लांट को बहुत ही शुभ माना गया है। फेंगशुई के अनुसार, इस पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। माना जाता है कि इस बैंबू प्लांट को स्टडी रूम में लगाने से बेहतर तरीके से पढ़ाई पर ध्यान लगाने में मदद मिलती है। यह पौधा छांव में आसानी से पनप जाता है। 
 

विज्ञापन
vastu tips to increase concentration on studies keep these 4 plants in study room  according to vastu shastra
पीस लिली
पीस लिली प्लांट-
इस पौधे को आराम से घर के अंदर रखा जा सकता है। इसे ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं पड़ती है। माना जाता है कि इसे लगाने से वातावरण स्वच्छ होता है। इसलिए इसे स्टडी रूम में लगाना फायदेमंद माना जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed