सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Wealth Dreams Signs: अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने तो समझें जल्द ही हो सकते हैं मालामाल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 07 Feb 2026 05:55 PM IST
सार

Dhan Labh Ke Sapne: स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने ऐसे माने जाते हैं, जो अचानक धन लाभ और आर्थिक मजबूती की ओर इशारा करते हैं। आइए जानते हैं कुछ विशेष स्वप्न के बारे में, जो यह बताते हैं कि व्यक्ति के जीवन में जल्द ही धन और समृद्धि का आगमन हो सकता है। 

विज्ञापन
Wealth Dreams Signs dhan prapti ke sanket ameer hone ke sanket dene hai aise sapne swapna shastra
अमीर होने का संकेत देते हैं ऐसे सपने - फोटो : Amar Ujala

Wealth Dreams Signs: कुछ सपने ऐसे होते हैं जिन्हें स्वप्न शास्त्र में अत्यंत शुभ माना गया है। माना जाता है कि इंसान दो प्रकार के सपने देखता है। एक वे, जिन्हें वह जागते हुए देखता है और मेहनत के बल पर पूरा करने की कोशिश करता है। दूसरे वे सपने होते हैं, जो नींद की अवस्था में दिखाई देते हैं। जागते हुए देखे गए सपनों पर हमारा नियंत्रण होता है, लेकिन नींद में आने वाले सपनों को हम रोक नहीं सकते। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नींद में दिखाई देने वाले कई दृश्य भविष्य में घटने वाली शुभ या अशुभ घटनाओं के संकेत देते हैं। खासतौर पर कुछ सपने ऐसे माने जाते हैं, जो अचानक धन लाभ और आर्थिक मजबूती की ओर इशारा करते हैं। आइए जानते हैं कुछ विशेष स्वप्न के बारे में, जो यह बताते हैं कि व्यक्ति के जीवन में जल्द ही धन और समृद्धि का आगमन हो सकता है। 



Personality Prediction: पैर का आकार बताता है जीवन से जुड़ी खास बातें, आप भी जानें अपना व्यक्तित्व

Trending Videos
Wealth Dreams Signs dhan prapti ke sanket ameer hone ke sanket dene hai aise sapne swapna shastra
सपने में दिखने वाले 7 शुभ संकेत - फोटो : Adobe

सपने में दिखने वाले 7 शुभ संकेत

मंदिर का ध्वज, सूर्य या पूर्णिमा का चंद्रमा

हिंदू मान्यताओं के अनुसार सपने में मंदिर का लहराता हुआ ध्वज, आकाश में सूर्य देव या पूर्णिमा का चंद्रमा दिखाई देना धन लाभ का संकेत होता है। यदि काले बादलों के बीच से सूर्य निकलता हुआ दिखे, तो यह आर्थिक परेशानियों के समाप्त होने का संकेत माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wealth Dreams Signs dhan prapti ke sanket ameer hone ke sanket dene hai aise sapne swapna shastra
मां लक्ष्मी के दर्शन - फोटो : adobe stock

मां लक्ष्मी के दर्शन
सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी का किसी भी रूप में दिखाई देना बेहद शुभ माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है और उसे बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।

कमल का फूल
यदि सपने में तालाब, बगीचे या किसी गुलदस्ते में कमल दिखाई दे, तो इसे सुख और समृद्धि के आगमन का प्रतीक माना जाता है। कमल मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है, इसलिए यह सपना धन वृद्धि की ओर संकेत करता है।

Wealth Dreams Signs dhan prapti ke sanket ameer hone ke sanket dene hai aise sapne swapna shastra
पशु-पक्षी - फोटो : adobe stock

पशु-पक्षी
स्वप्न में हंस, सारस या मोर जैसे पक्षियों का दिखना सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। वहीं हाथी का दिखाई देना इस बात का संकेत देता है कि किस्मत का साथ मिलने वाला है। गाय को बछड़े के साथ या दूध देते हुए देखना भी धन लाभ का संकेत माना जाता है।

पानी से भरा कलश या जल से जुड़ा सपना
सपने में पानी से भरा कलश या घड़ा दिखना अत्यंत शुभ माना जाता है। नदी, समुद्र देखना या स्वयं को पानी में तैरते हुए देखना आर्थिक उन्नति का संकेत देता है।

विज्ञापन
Wealth Dreams Signs dhan prapti ke sanket ameer hone ke sanket dene hai aise sapne swapna shastra
हल्दी से जुड़ा सपना - फोटो : Adobe stock

हल्दी से जुड़ा सपना
सनातन परंपरा में हल्दी को शुभता का प्रतीक माना गया है। यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को हल्दी लगा हुआ देखे, तो यह आने वाले समय में धन लाभ का संकेत हो सकता है।

मधुमक्खी या छत्ता
सपने में मधुमक्खी या उसका छत्ता दिखाई देना तरक्की और मेहनत का फल मिलने का संकेत माना जाता है। यह सपना बताता है कि प्रयासों का परिणाम अब मिलने वाला है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed