सब्सक्राइब करें

2021 BMW 3 सीरीज ग्रैन लिमोजिन लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 21 Jan 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
2021 BMW 3 Series Gran Limousine launched in India Know Price Features Engine Specifications and all details bmw 3 series gl price in india 2021
2021 BMW 3 Series Gran Limousine - फोटो : BMW
लग्जरी कार बनाने के लिए मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी Mercedes-Benz India (मर्सिडीज बेंज इंडिया) ने अपनी 2021 BMW 3 Series Gran Limousine (2021 बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रैन लिमोजिन) भारत में लॉन्च कर दी है। यह कार भारत में BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में खास भारतीय बाजार के लिए बनाई जा जा रही है। कार BMW इंडिया के सभी डीलरशिप्स में पेट्रोल और डीजल, दोनों वेरिएंट में उपलब्ध हैं। बता दें कि BMW की कारों में 'L' ट्रिम लंबे व्हीलबेस वाले मॉडल को कहा जाता है। कंपनी की नई 3 सीरीज लंबे व्हीलबेस वाला कार है। भारतीय बाजार में पहले से बिक रही  बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज का लंबे व्हीलबेस वाला वर्जन है। यह कार भारत में 3 सीरीज जीटी वेरिएंट को रिप्लेस करेगी। 
Trending Videos
2021 BMW 3 Series Gran Limousine launched in India Know Price Features Engine Specifications and all details bmw 3 series gl price in india 2021
2021 BMW 3 Series Gran Limousine - फोटो : BMW
डिजाइन और एक्सटीरियर
कार में व्हीलबेस 110 मिमी ज्यादा दिया गया है। इससे नई कार अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कार बन गई है। इसके साथ ही नई 3 सीरीज जीएल में  आरामदायक सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, बदले हुए सस्पेंशन मिलते हैं। जिससे एक बेहद आरामदायक सफर का अनुभव मिलता है। कार के अगले हिस्से में एलईडी हैडलाइट्स दिए गए हैं जो यू शेप के डीआरएल के साथ आते हैं। कार के रियर में 3डी एलईडी टेल लैंप्स और डुअल एग्जॉहस्ट हैं जिससे कार का लुक बेहद आकर्षक हो गया है। 

कलर ऑप्शन
नई BMW 3 सीरीज ग्रैन लिमोजीन चार मेटैलिक पेंटवर्क्स - मिनरल वाइट, मेलबोर्न रेड, कार्बन ब्लैक और कैश्मियर स्लिवर में उपलब्ध हैं। अपहोल्स्ट्री के संयोजन में लेदर वर्नेस्का कॉग्नैक, ब्लैक और ऑइस्टर, ब्लैक सम्मिलित हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 BMW 3 Series Gran Limousine launched in India Know Price Features Engine Specifications and all details bmw 3 series gl price in india 2021
2021 BMW 3 Series Gran Limousine - फोटो : BMW
फीचर्स 
नई 3 सीरीज ग्रैन लिमोजिन कार का केबिन में 43 मिमी ज्यादा जगह दी गई है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर के साथ 10.25-इंच का डिस्प्ले स्क्रीन मिलता है। यह एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कार में एयर प्यूरिफायर, तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग, 16-स्पीकर वाला हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। 

सेफ्टी फीचर्स
BMW सेफ्टी टेक्नोलॉजीज में छह एयरबैग, एटेंटिवनेस असिस्टेंस, ब्रेक-असिस्ट के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ARB टेक्नोलॉजी (एक्चुएटर कन्टिग्यूअस व्हील स्लिप लिमिटेशन सिस्टम), कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC) सहित डायनैमिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (DSC), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइजर और क्रैश सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग और लोड फ्लोर के नीचे इंटीग्रेटेड इमरजेंसी स्पेयर व्हील शामिल हैं। 
2021 BMW 3 Series Gran Limousine launched in India Know Price Features Engine Specifications and all details bmw 3 series gl price in india 2021
2021 BMW 3 Series Gran Limousine - फोटो : BMW
इंजन
नई 2021 BMW 3 Series Gran Limousine (GL) (2021 बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रैन लिमोजिन) को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, ट्विन-टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजल का विकल्प मिलता है। पेट्रोल इंजन 254 bhp का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन 187 bhp का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। दोनों इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। 

कीमत और मुकाबला
कार के बेस वेरिएंट 330Li Luxury Line (330Li लग्जरी लाइन) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 51.50 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट 330Li M Sport (330Li M स्पोर्ट) की एक्स-शोरूम कीमत 53.90 लाख रुपये है। इसके अलावा 320Ld Luxury Line (320एलडी लग्जरी लाइन) डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 52.50 लाख रुपये रखी गई है। भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में नई 3 सीरीज का मुकाबला  Mercedes-Benz C-Class ( मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास), Audi A4 (ऑडी ए4) और Jaguar XE (जगुआर एक्सई) जैसी कारों से होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed