{"_id":"611cb481ec671a41b44d63ef","slug":"2021-honda-amaze-facelift-model-launched-in-india-honda-amaze-2021-price-in-india-know-features-specifications-and-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2021 Honda Amaze Facelift : नए अवतार में लॉन्च हुआ अमेज फेसलिफ्ट मॉडल, कीमत है कम, जानें शानदार फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2021 Honda Amaze Facelift : नए अवतार में लॉन्च हुआ अमेज फेसलिफ्ट मॉडल, कीमत है कम, जानें शानदार फीचर्स
Wed, 18 Aug 2021 03:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 18 Aug 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
2021 Honda Amaze Facelift
- फोटो : Honda Cars India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2021 Honda Amaze Facelift Launched in Inida Know Price Features Specifications : जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda ने बुधवार को भारतीय बाजार में नई 2021 Amaze (अमेज) सब-कॉम्पैक्ट सेडान लॉन्च की है। न्यू जेनरेशन होंडा अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 6.32 लाख से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल के लिए 11.15 लाख रुपये तक जाती है। इसकी तुलना में, अमेज के आउटगोइंग मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.22 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये के बीच थी। होंडा अमेज सेडान का फेसलिफ्ट 2021 मॉडल मिड-लाइफ अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। कार के एक्सटीरियर रीडिजाइन किए गए हैं और केबिन में कॉस्मेटिक बदलाव देखे जा सकते हैं।
2021 Honda Amaze Facelift
- फोटो : Honda Cars India
क्या हुए बदलाव
जहां तक बदलावों का सवाल है, 2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट को अब नए डिजाइन के ग्रिल के साथ एक नया चेहरा मिलता है। इसने अब मोटे क्रोम को हटा दिया है और इसकी जगह एक पतले क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। नया क्रोम स्लैट हेडलैम्प्स और नीचे दो स्लीक स्लैट्स को जोड़ता है। कार का फ्रंट फेस फ्लैट और शार्प लुक वाला ही है जबकि एयर इनटेक और फ्रंट बंपर पहले की तुलना में ज्यादा तराशे हुए दिखते हैं।

प्रीमियम लुक में हुआ इजाफा
न्यू जेनरेशन अमेज सब-कॉम्पैक्ट सेडान एडवांस्ड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ आती है। यह सेडान के प्रीमियम लुक में इजाफा करते हैं। इसमें नए डिजाइन का 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स का एक नया सेट भी मिलता है और दरवाजे के हैंडल में क्रोम फिनिशिंग मिलता है। नई अमेज के पिछले हिस्से में कुछ और क्रोम गार्निश, सी-आकार की एलईडी टेललाइट्स और बंपर पर रिफ्लेक्टर मिलते हैं।

शानदार फीचर्स
2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। अब इसमें कुछ डिजाइन बदलाव के साथ एक अपडेटेड केबिन मिलता है, जैसे कि ब्लैक और बेज कलर थीम, डैशबोर्ड पर सैटिन सिल्वर एक्सेंट। नई अमेज को और बेहतरीन और आरामदायक बनाने के लिए इसमें डिजीपैड 2.0 -17.7 सेमी टचस्क्रीन एडवांस्ड डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें वॉयस कमांड, मैसेज, हैंड्सफ्री टेलिफोन और ऑडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट के लिए ब्लूटूथ और एडवांस वायरलेस इन्फ्रारेड रिमोट जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, रियर कैमरा डिस्प्ले अब नॉर्मल व्यू, वाइड व्यू और टॉप-डाउन व्यू जैसे विभिन्न प्रकार के व्यू दिखा सकता है ताकि तंग स्थानों में पार्किंग में आसानी हो। इसमें पुश-बटन स्टार्ट स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बहुत कुछ जैसे फीचर भी मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स
नई अमेज अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आधुनिक फीचर्स से लैस है। इसमें होंडा की एक्टिव एवं पैसिव सेफ्टी तकनीकों की पूरी रेंज प्रदान की गई है, जो सभी वेरिएंट में स्टेंडर्ड मानक के रूप में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें होंडा के अपने एसीई बॉडी स्ट्रक्चर, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए स्टैंडर्ड डुअल एसआरएस एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) के साथ स्टैंडर्ड एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम (एबीएस), स्टैंडर्ड आईएसओफिक्स सीटें, ईसीयू इम्मोबिलाइजर सिस्टम, गाइडलाइंस के साथ नया रियर मल्टी-व्यू कैमरा, लाइट सेंसर के साथ नया ऑटोमैटिक हेडलाइट कंट्रोल, पिंच गार्ड के साथ ड्राइवर साइड विंडो वन टच अप/डाउन, रियर पार्किंग सेंसर, झटके के प्रभाव को कम करने वाले फ्रंट हेड रेस्ट और पैदल यात्रियों को चोट से सुरक्षा देने वाली तकनीक भी प्रदान की गई है।