{"_id":"611a07c631fa2e45c22197de","slug":"simple-one-electric-scooter-launched-in-india-know-price-driving-range-features-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Simple One : देश का सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Simple One : देश का सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Mon, 16 Aug 2021 12:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 16 Aug 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Simple One Electric Scooter Launch Know Price Fetaures : बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने देश में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का भी फायदा उठाया जा सकता है। सिंपल एनर्जी का इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One देश का सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाला स्कूटर बन गया है। शानदार लुक और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर वाले इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरुम) रखी गई है।
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
बैटरी
सिंपल एनर्जी के इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.8 kWh पोर्टेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा। यह पोर्टेबल बैटरी पैक ग्रे रंग का है और इसका वजन 6 किलो से ज्यादा है। यह बैटरी पैक भारतीय ग्राहकों के लिए खास तौर पर बनाई गई है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए आसानी से घर ले जाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि सिंपल लूप चार्जर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60 सेकेंड में इतना चार्ज कर सकता है कि वह 2.5 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। कंपनी ने कहा है कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लगाने का काम सिंपल वन की लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा। कंपनी अगले तीन से सात महीनों में देशभर में 300 से ज्यादा पब्लिक फास्ट चार्जर भी लगाएगी।

रेंज और स्पीड
सिंपल वन ई-स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर ईको मोड में 203 किलोमीटर और भारतीय ड्राइव साइकिल (आईडीसी) स्थितियों में 236 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। सिंपल वन स्कूटर सिर्फ 3.6 सेकेंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 2.95 सेकेंड में पकड़ लेता है। स्कूटर में 4.5 KW का पावर आउटपुट और 72 Nm का टार्क मिलता है।

फीचर्स
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को स्पोर्ट करेगा और एक मिड-ड्राइव मोटर पर आधारित होगा। यह 30 लीटर की बूट क्षमता, 12 इंच के पहियों, 7 इंच के कस्टमाइज्ड डिजिटल डैशबोर्ड, ऑन-बोर्ड नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, एसओएस मैसेज, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, टायर प्रेसर मॉनिटरिंग सिस्टम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आएगा। सिंपल वन ई-स्कूटर चार कलर ऑप्शन- रेड, व्हाइट, ब्लैक और ब्लू में मिलेगा।

कंपनी का दावा है कि Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय प्रीमियम ई-स्कूटर सेगमेंट में कॉम्पीटिशन को बढ़ा देगा। यह भारतीय बाजार में Ather, Hero Electric, Okinawa और Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर को कड़ी टक्कर देगा।