{"_id":"6114d77119f35e2f20746510","slug":"mg-hector-shine-variant-launched-in-india-mg-hector-shine-price-in-india-mg-motor-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Hector Shine : भारत में हेक्टर का नया वेरिएंट लॉन्च, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिले कई फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MG Hector Shine : भारत में हेक्टर का नया वेरिएंट लॉन्च, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिले कई फीचर्स, जानें कीमत
Thu, 12 Aug 2021 02:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
MG Hector Shine
- फोटो : MG Motor India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MG Hector Shine variant launched Know Price Fetaures : MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने गुरुवार को Hector (हेक्टर) एसयूवी के लिए एक नया ट्रिम लॉन्च करने का एलान किया है। एमजी ने भारत में Hector Shine (हेक्टर शाइन) को लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14,51,800 रुपये है और यह 16,49,800 रुपये तक जाती है। इस नए ट्रिम को शामिल किए जाने के साथ, एमजी हेक्टर अब पांच ट्रिम ऑप्शन - Style (स्टाइल), Super (सुपर), Shine (शाइन), Smart (स्मार्ट) और Sharp (शार्प) में उपलब्ध है।
MG Hector Shine
- फोटो : MG Motor India
इसलिए पेश किया नया वेरिएंट
पहले, हेक्टर सिर्फ स्मार्ट और टॉप-एंड शार्प वेरिएंट पर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध थी। लेकिन ऐसा लगता है कि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की बढ़ती मांग को देखते हुए ब्रिटिश कार निर्माता ने लोअर वेरिएंट्स पर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प की पेशकश की है। एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के अलावा, हेक्टर शाइन वेरिएंट में सुपर ट्रिम की तुलना में ज्यादा फीचर्स भी मिलते हैं। ब्रिटिश वाहन निर्माता का दावा है कि उसने भारत में अपनी एसयूवी हेक्टर की दो साल की सालगिरह का जश्न मनाने के लिए शाइन ट्रिम पेश किया है। ऑटोमेकर का यह भी दावा है कि उसने लॉन्च के बाद से भारत में हेक्टर एसयूवी की 60,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है।

शानदार फीचर्स
डिजाइन के लिहाज से, एमजी हेक्टर शाइन कार के आउटगोइंग ट्रिम्स के जैसी ही है। हालांकि, इसे एक खास हवाना ग्रे एक्सटीरियर पेंट थीम के साथ पेश किया गया है। MG Hector शाइन वेरिएंट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.4-इंच टचस्क्रीन, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक (EPB), स्मार्ट एंट्री, हिंग्लिश वॉयस कमांड, डुअल-टोन इंटीरियर थीम आदि जैसे फीचर्स हैं। कार में आईस्मार्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी है जो कई कनेक्टेड फीचर्स के साथ आती है।
इसके साथ ही हेक्टर शाइन वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलते हैं। इसके अलावा हिल-होल्ड कंट्रोल, चारों डिस्क ब्रेक, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, रियर डिफॉगर, डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप, अलॉय व्हील, क्रूज कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

MG Hector
- फोटो : MG Motor India
इंजन और पावर
मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन की बात करें तो MG Hector Shine एसयूवी के अन्य ट्रिम्स की तरह ही है। एमजी हेक्टर शाइन टर्बोचार्ज्ड 1.5-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन 141 bhp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। दूसरी ओर, डीजल इंजन 168 bhp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। MG Hector Shine डीजल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध है।

- फोटो : MG (For Reference Only)
वाहन निर्माता ने कहा है कि वह एक स्पेशल कीमत पर हेक्टर शाइन के लिए कई क्यूरेटेड एक्सेसरीज की पेशकश करेगी। इनमें स्टीयरिंग व्हील कवर, 3डी मैट, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस मोबाइल चार्जर जैसी कई चीजें शामिल हैं। कार एमजी शील्ड के साथ उपलब्ध होगी जिसमें 5 साल की असीमित-किलोमीटर वारंटी, 5 साल की रोड साइड असिस्टेंस और 5 लेबर चार्ज फ्री सर्विस मिलती है।