सब्सक्राइब करें

2022 Lexus ES 300h: लेक्सस की लग्जरी कार का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
2022 Lexus ES 300h launched in India Know Price Featues Specs News in Hindi
2022 Lexus ES 300h - फोटो : Lexus
जापानी ऑटो दिग्गज Toyota (टोयोटा) की लग्जरी कार विंग Lexus (लेक्सस) ने मंगलवार को भारत में 2022 Lexus ES 300h को 59.71 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च करने का एलान किया। नई Lexus ES 300h दो ट्रिम्स - Exquisite और Luxury में उपलब्ध है। Lexus ES 300h के Exquisite ट्रिम की कीमत 59.71 लाख (एक्स-शोरूम) और Luxury ट्रिम की कीमत 65.81 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। अपने पिछले मॉडल की तुलना में नया अपडेटेड मॉडल 21,000 रुपये महंगा है। 
Trending Videos
2022 Lexus ES 300h launched in India Know Price Featues Specs News in Hindi
2022 Lexus ES 300h - फोटो : Lexus
यह लग्जरी सेडान स्थानीय रूप से भारत में बनाई जाती है, जिससे भारत दुनिया में चौथा देश बन जाता है जहां ES 300h स्थानीय रूप से निर्मित होता है। Lexus ने ES 300h का स्थानीय उत्पादन 2020 में शुरू किया था। यह दुनिया भर में और भारत में जापानी कार ब्रांड की सबसे सफल कार है। 2017 में भारत में अपना कामकाज शुरू करने के बाद, लेक्सस इस समय देश में 6 कारें बेचती है। ये हैं NX (एनएक्स) एसयूवी, RX (आरएक्स) एसयूवी, LX (एलएक्स) एसयूवी, ES (ईएस) सेडान, LS (एलएस) सेडान और LC (एलसी) कूपे। लेक्सस कारों की कीमत 59.71 लाख रुपये से लेकर 2.33 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2022 Lexus ES 300h launched in India Know Price Featues Specs News in Hindi
2022 Lexus ES 300h - फोटो : Lexus
ES सेडान के 2022 मॉडल की बात करें तो, Lexus ES 300h एक सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आती है। वाहन निर्माता का दावा है कि इसमें एक नया लेक्सस इम्बलेम, ज्यादा स्टोरेज स्पेस और सेंटर कंसोल के आसपास आसान पहुंच मिलता है। 
2022 Lexus ES 300h launched in India Know Price Featues Specs News in Hindi
2022 Lexus ES 300h - फोटो : Lexus
इस सेडान में एक नया लेक्सस डायनेमिक वॉयस रिकग्निशन फीचर के साथ-साथ बूट लिड के हैंड्स-फ्री ऑपरेशन की बढ़ी हुई आसानी, वायरलेस एपल कारप्ले और वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो स्टैंडर्ड तौर पर हैं, और यूजर्स के लिए अपनी कस्टमाइज्ड मल्टीमीडिया सेटिंग्स को रजिस्टर करने के लिए एक नया 'प्रोफाइल फंक्शन' है। 
विज्ञापन
2022 Lexus ES 300h launched in India Know Price Featues Specs News in Hindi
2022 Lexus ES 300h - फोटो : Lexus
नए मॉडल के बारे में लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा कि नया ईएस उपभोक्ताओं को नई तकनीक और डिजाइन के साथ आकर्षित करेगा। उन्होंने आगे कहा "लेक्सस इंडिया ऐसे उत्पादों और सर्विस को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है जो हमारे समझदार मेहमानों की इच्छा के अनुसार अद्वितीय आराम और बेहतर प्रदर्शन देते हैं। नया एडवांस्ड ईएस निश्चित रूप से हमारे लक्जरी उपभोक्ताओं को नई तकनीक और डिजाइन के साथ क्राफ्टमैनशिप के एलिमेंट्स को इंटीग्रेट करके आकर्षित करेगा जो हमें शानदार लेक्सस एक्सपीरियंस देने के हमारे प्रयास में आगे ले जाएगा।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed