{"_id":"62b1766aae804e3a2018d37b","slug":"2022-maruti-suzuki-brezza-features-maruti-vitara-brezza-2022-launch-date-in-india-maruti-brezza-2022-expected-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2022 Maruti Brezza: नई मारुति ब्रेजा में मिलेगा हेड-अप डिस्प्ले, जानें और क्या होगा नया, 30 जून को होगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2022 Maruti Brezza: नई मारुति ब्रेजा में मिलेगा हेड-अप डिस्प्ले, जानें और क्या होगा नया, 30 जून को होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:49 PM IST
सार
2022 Maruti Suzuki Brezza (2022 मारुति सुजुकी ब्रेजा) के न्यू जेनरेशन मॉडल में एक नया और काफी अपडेट मिलने वाला है।
विज्ञापन
2022 Maruti Brezza
- फोटो : Instagram
2022 Maruti Suzuki Brezza (2022 मारुति सुजुकी ब्रेजा) न्यू जेनरेशन मॉडल में एक नया और काफी अहम अपडेट मिलने वाला है। इससे पहले कंपनी ने नई ब्रेजा में सनरूफ फीचर की पुष्टि की थी, जो कि मारुति की किसी कार में पहली बार दिया जा रहा है। वहीं, भारत के सबसे बड़े वाहन निर्माता ने अब एलान किया है कि इसकी आगामी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में हेड-अप डिस्प्ले (HUD) सेफ्टी फीचर दिया जाएगा। इससे पहले, कंपनी ने इसी फीचर को अपनी न्यू-जेनरेशन बलेनो प्रीमियम हैचबैक कार में दिया था, जो इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च की गई थी। नई ब्रेजा कंपनी की लाइनअप की दूसरी कार होगी जिसमें यह सेफ्टी फीचर होगा।
Trending Videos
2022 Maruti Brezza Front
- फोटो : Extreme Media
बढ़ेगी कार की सुरक्षा
कंपनी का कहना है कि ब्रेजा में शामिल की गई एचयूडी स्क्रीन यूजर को महत्वपूर्ण जानकारी दिखाएगी और कार की सुरक्षा को बढ़ाएगी। कंपनी ने हाल ही में मीडिया को साझा किए अपने बयान में कहा है, "यह सुविधा ग्राहकों को स्पीड, आरपीएम, माइलेज, एनर्जी फ्लो जैसी महत्वपूर्ण सूचनाओं को आसानी से प्रदर्शित करेगी, जिससे ड्राइवर सड़क से नजरें हटाए बिना ड्राइविंग कर सकता है।"
2016 में लॉन्च हुई Brezza भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV में से एक बनकर उभरी है। लेटेस्ट अवतार में नेक्स्ट जेनरेशन के मॉडल लाइनअप में 'विटारा' नाम को हटा दिया जाएगा और इसका नाम मारुति ब्रेजा होगा।

2022 Maruti Suzuki Brezza Teaser
- फोटो : Maruti Suzuki
बुकिंग डिटेल्स
मारुति ने ब्रेजा के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग का भी एलान कर दिया है, जिसकी बिक्री देश में 30 जून को शुरू करेगी। नई 2022 ब्रेजा को खरीदने के इच्छुक खरीदार मारुति सुजुकी के एरिना शोरूम पर जाकर या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन 11,000 रुपये की शुरुआती राशि का भुगतान करके प्री-बुक कर सकते हैं।

2022 Maruti Suzuki Vitara Brezza
- फोटो : Extreme Media
मिलेंगे ये फीचर्स
यह एक्सटीरियर लुक में बदलाव के साथ-साथ कई नए फीचर्स के साथ आएगा। मुख्य केबिन हाइलाइट्स में एक अपडेटेड 9-इंच की मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, HUD, एंबियंट लाइटिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल होंगी। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सुजुकी की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आने की उम्मीद है।

2022 Maruti Brezza Rear
- फोटो : Extreme Media
अनुमानित कीमत
एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव और नए इंजन के साथ, मारुति ब्रेजा 2022 मॉडल वर्ष एक अच्छी कीमत बढ़ोतरी के साथ आएगी। फिलहाल मौजूदा मॉडल के बेस वैरिएंट की कीमत 7.84 लाख रुपये और रेंज-टॉपिंग मॉडल की कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। न्यू जेनरेशन मॉडल के 8 लाख रुपये से 12 लाख रुपये की प्राइस रेंज के भीतर आने की उम्मीद है।