सब्सक्राइब करें

2023 Royal Enfield Bullet 350: रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 न्यू-जेनरेशन मॉडल इस दिन होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Aug 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
2023 royal enfield bullet 350 launch date in India royal enfield bullet 350cc 2023 new model
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि वे 1 सितंबर को Bullet 350 (बुलेट 350) का न्यू जेनरेशन मॉडल लॉन्च करेंगे। यह जे-प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा जिसका इस्तेमाल पहले से ही Classic 350 (क्लासिक 350), Hunter 350 (हंटर 350) और Meteor 350 (मीटियर 350) पर किया जा रहा है। उम्मीद है कि नई बुलेट 350 मोटरसाइकिल हंटर 350 और क्लासिक 350 के बीच पोजिशन की जाएगी। हंटर 350 इस समय सबसे किफायती नई पीढ़ी की रॉयल एनफील्ड है क्योंकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.5 लाख रुपये से शुरू होती है।
Trending Videos
2023 royal enfield bullet 350 launch date in India royal enfield bullet 350cc 2023 new model
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
इंजन पावर
नई बुलेट 350 को पावर देने वाला वही 349 सीसी, सिंगल-सिलेंडर मोटर, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन होगा जो एयर-ऑयल कूल्ड है। यह इंजन करीब 19.9 bhp का पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनेरट करेगा। इन इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स होगा। हालांकि, बुलेट की खासियतों के मुताबिक इंजन को फिर से ट्यून किया जाएगा। नया इंजन अपने रिफाइन और टॉर्की नेचर के लिए जाना जाता है। रॉयल एनफील्ड ने गियर चेंज के मामले में भी भारी सुधार किया है।

पिछले टीजर में मोटरसाइकिल का एग्जॉस्ट नोट भी था। और निर्माता मोटरसाइकिल के बीएस6 स्टेज 2 के अनुरूप होने के बावजूद इसके आइकॉनिक साउंडट्रैक को बनाए रखने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2023 royal enfield bullet 350 launch date in India royal enfield bullet 350cc 2023 new model
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
लुक और डिजाइन
रॉयल एनफील्ड 2023 बुलेट 350 के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगी। डिजाइन काफी प्रतिष्ठित हो गया है और रॉयल एनफील्ड इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं करेगी। लेकिन न्यू जेनरेशन मॉडल में बॉडी पैनल नए हो सकते हैं लेकिन वे कमोबेश वैसे ही दिखेंगे, जैसे क्लासिक 350 में दिए गए थे। इसमें गोल हैलोजन हेडलैंप होगा लेकिन हुड के बिना। पहले दिखाए गए टीजर में अभी भी फ्यूल टैंक पर पिनस्ट्रिप्स थीं। टेल लैंप भी नया होगा और इसे क्लासिक 350 के साथ साझा किया जाएगा।
2023 royal enfield bullet 350 launch date in India royal enfield bullet 350cc 2023 new model
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
फीचर्स
मोटरसाइकिल सिंगल-पीस सीट और स्पोक रिम्स के साथ आएगी। लाइटिंग एलिमेंट्स को क्लासिक 350 के साथ साझा किया जाएगा। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एनालॉग स्पीडोमीटर और फ्यूल गेज के लिए एक छोटे डिजिटल रीडआउट के साथ काफी सिंपल होगा।
विज्ञापन
2023 royal enfield bullet 350 launch date in India royal enfield bullet 350cc 2023 new model
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : For Reference Only
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
चेसिस को क्लासिक 350 के साथ साझा किया जाएगा। इसे आगे की तरफ 41 mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ ट्विन गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलेगा, जो 6-स्टेप एडजस्टेबल होगा। ब्रेकिंग का काम फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलेगा। हालांकि, रॉयल एनफील्ड रियर डिस्क ब्रेक वाले वैरिएंट भी बेचेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed