सब्सक्राइब करें

2026 Hyundai Exter: नई ह्यूंदै एक्सटर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, जानें नए डिजाइन और फीचर्स के साथ क्या है खास

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Fri, 20 Mar 2026 06:42 PM IST
सार

ह्यूंदै ने भारतीय बाजार में 2026 एक्सटर फेसलिफ्ट एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। जिसमें डिजाइन और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई अपग्रेड किए गए हैं। देशभर में इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
2026 Hyundai Exter Facelift Launched with New Design, Features and Safety Upgrades
2026 Hyundai Exter Facelift - फोटो : Hyundai

2026 Hyundai Exter Facelift (2026 ह्यूंदै एक्सटर फेसलिफ्ट) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से कम रखी है। वहीं टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपये से ज्यादा तय की गई है।

यह सब-4 मीटर क्रॉसओवर अब नए डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर, बेहतर फीचर्स और मजबूत सेफ्टी पैकेज के साथ पेश की गई है। कंपनी का लक्ष्य इस अपडेट के जरिए इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना है।

बुकिंग डिटेल्स
2026 ह्यूंदै एक्सटर फेसलिफ्ट एसयूवी की बुकिंग 11,000 रुपये की टोकन राशि के साथ ऑनलाइन और डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है।

Trending Videos
2026 Hyundai Exter Facelift Launched with New Design, Features and Safety Upgrades
2026 Hyundai Exter Facelift - फोटो : Hyundai

क्या नए डिजाइन से Exter और ज्यादा दमदार दिखती है?
फेसलिफ्ट मॉडल में एक्सटीरियर को ज्यादा बोल्ड और आकर्षक बनाया गया है।

  • नई फ्रंट ग्रिल और चौड़ा फ्रंट फेसिया

  • अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर

  • नया मेश पैटर्न वाला रेडिएटर ग्रिल

  • 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स

  • नया रूफ स्पॉइलर और रूफ रेल्स

साइड प्रोफाइल पहले जैसा ही है, लेकिन नए अलॉय और क्लैडिंग के कारण यह ज्यादा स्पोर्टी लगती है।

इसके अलावा, कंपनी ने इस कार में दो नए कलर ऑप्शन गोल्डन ब्रॉन्ज और टाइटेनियम ब्लैक मैट भी शामिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
2026 Hyundai Exter Facelift Launched with New Design, Features and Safety Upgrades
2026 Hyundai Exter Facelift - फोटो : Hyundai

क्या इंटीरियर अब ज्यादा प्रीमियम हो गया है?
जी हां, इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है। इसमें शामिल हैं-

  • नया ड्यूल-टोन नेवी और ग्रे थीम

  • 3D कार्बन फिनिश वाला डैशबोर्ड

  • D-कट स्टीयरिंग व्हील

  • मेटल पैडल और फोल्डिंग आर्मरेस्ट

अब कुछ जरूरी फीचर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं, जैसे:

  • ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट

  • रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट

 

2026 Hyundai Exter Facelift Launched with New Design, Features and Safety Upgrades
2026 Hyundai Exter Facelift - फोटो : Hyundai

क्या नए टेक्नोलॉजी फीचर्स जोड़े गए हैं?
नई Exter फेसलिफ्ट में टेक्नोलॉजी के मामले में भी बड़ा अपडेट दिया गया है।

  • सेगमेंट-फर्स्ट डैशकैम (सुरक्षा के लिए खास फीचर)

  • वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो

  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

  • ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

  • रियर सीट के लिए टाइप-C USB पोर्ट

ये फीचर्स कार को ज्यादा स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं।

विज्ञापन
2026 Hyundai Exter Facelift Launched with New Design, Features and Safety Upgrades
2026 Hyundai Exter Facelift - फोटो : Hyundai

क्या सेफ्टी में कोई बड़ा अपडेट हुआ है?
ह्यूंदै ने एक्सटर फेसलिफ्ट की सेफ्टी पर खास ध्यान दिया है। और इसे पहले से ज्यादा मजबूत बनाया है।

अब सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं:

  • 6 एयरबैग

  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)

  • हिल-स्टार्ट असिस्ट

कुल मिलाकर, कार में 45 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 30 स्टैंडर्ड हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed