{"_id":"64563e3dc3d319c27802d17c","slug":"audi-india-begins-local-production-of-audi-q3-and-audi-q3-sportback-at-savwipl-plant-in-aurangabad-india-2023-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Audi India: ऑडी क्यू3 और क्यू3 स्पोर्टबैक एसयूवी का उत्पादन भारत में हुआ शुरू, जानें कीमत और डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Audi India: ऑडी क्यू3 और क्यू3 स्पोर्टबैक एसयूवी का उत्पादन भारत में हुआ शुरू, जानें कीमत और डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 06 May 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Audi Q3
- फोटो : Audi India
Audi India (ऑडी इंडिया) ने एलान किया है कि कंपनी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित SAVWIPL (स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) प्लांट में Audi Q3 (ऑडी क्यू3) और Q3 Sportback (क्यू3 स्पोर्टबैक) एसयूवी का स्थानीय उत्पादन शुरू कर दिया है। नई ऑडी क्यू3 को भारतीय बाजार में अगस्त 2022 में लॉन्च किया गया था जबकि क्यू3 स्पोर्टबैक को इस साल फरवरी में उतारा गया था।
Trending Videos
Audi Q3 Sportback
- फोटो : Audi India
मेड-इन-इंडिया कार
क्यू3 और क्यू3 स्पोर्टबैक एसयूवी के लिए स्थानीय उत्पादन की शुरुआत की घोषणा करते हुए, ऑडी इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "ऑडी इंडिया ने भारत के औरंगाबाद में SAVWIPL प्लांट में ऑडी क्यू3 और ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक का स्थानीय उत्पादन शुरू किया। इसके साथ, VW ग्रुप मेक इन इंडिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है और समझदार भारतीय लग्जरी ग्राहकों की लगातार विकसित होती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने उत्पाद की पेशकश को बढ़ाता रहता है।

इंजन और गियरबॉक्स
ऑडी क्यू3 और क्यू3 स्पोर्टबैक एक दूसरे के साथ मैकेनिकल डिटेल्स साझा करती हैं। इन दोनों प्रीमियम एसयूवी में एक 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो Volkswagen Tiguan और Skoda Kodiaq में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 187 बीएचपी का पावर और 320 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इनमें स्टैंडर्ड तौर पर ऑडी का क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि Q3 स्पोर्टबैक सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

कीमत
नई ऑडी क्यू3 की कीमत 44.89 लाख रुपये से 50.39 लाख रुपये के बीच है। जबकि क्यू3 स्पोर्टबैक की कीमत 51.43 लाख रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। भारतीय बाजार में इन कारों का मुकाबला Mercedes-Benz GLA, BMW X1 और Volvo XC40 जैसी कारों से है।