सब्सक्राइब करें

Tata Cars Discount: टाटा की कारों पर मिल रही है शानदार छूट, मई में खरीदने पर होगा इतना फायदा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 06 May 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
tata car offers may 2023 tata cars discount in may 2023 tata motors discount on cars
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
Tata Motors (टाटा मोटर्स) मई के महीने में अपने कुछ फ्लैगशिप मॉडलों को खरीदने पर बेनिफिट स्कीम्स का एलान किया है। कार निर्माता चुनिंदा मॉडलों पर 35,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। कंपनी इस महीने में अपनी पांच कारों पर आकर्षक ऑफर दे रही है। ऑफर इस महीने के आखिर तक लागू रहेंगे। कंपनी के ऑफर में शामिल मॉडल हैरियर और सफारी एसयूवी, अल्ट्रोज और टियागो हैचबैक और टिगोर सेडान हैं। टाटा के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल नेक्सन और पंच एसयूवी को मई में मिलने वाले बेनिफट स्कीम में शामिल नहीं किया गया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस मॉडल की खरीद पर आप कितनी बचत कर सकते हैं।
Trending Videos
tata car offers may 2023 tata cars discount in may 2023 tata motors discount on cars
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz
टाटा की प्रीमियम हैचबैक Altroz (अल्ट्रोज) को मई के महीन में खरीदने पर 28,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। कार निर्माता हैचबैक के सभी वैरिएंट्स पर कॉर्पोरेट छूट के रूप में 3,000 रुपये तक की पेशकश कर रहा है। वाहन निर्माता वैरिएंट्स के आधार पर अल्ट्रोज पर 15,000 रुपये तक के कंज्यूमर बेनिफिट्स दे रहा है। हैचबैक के पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट पर भी इतने ही बेनिफिट्स मिल रहे हैं, लेकिन ये 10,000 रुपये से कम है। इनके अलावा, 10,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tata car offers may 2023 tata cars discount in may 2023 tata motors discount on cars
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
टाटा मोटर्स लाइनअप की सबसे छोटी कार Tiago (टियागो) पर 30,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। यह कार 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और ज्यादातर वैरिएंट्स पर 10,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट के साथ मिल रही है। इसमें 20,000 रुपये तक के कंज्यूमर बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। CNG वर्जन पर 10,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट्स दिया जा रहा है।
tata car offers may 2023 tata cars discount in may 2023 tata motors discount on cars
Tata Tigor - फोटो : Tata Motors
Tata Tigor
भारत में टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में एकमात्र सेडान कार Tigor (टिगोर) पर मई में 33,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के अलावा टाटा मोटर्स 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दे रही है। सेडान के पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट पर भी 15,000 रुपये के कंज्यूमर बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, जबकि मैनुअल वैरिएंट पर 20,000 रुपये की छूट मिल रही है।
विज्ञापन
tata car offers may 2023 tata cars discount in may 2023 tata motors discount on cars
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier, Safari
टाटा मोटर्स अपनी दो फ्लैगशिप एसयूवी Harrier (हैरियर) और Safari (सफारी) पर अधिकतम 35,000 रुपये की छूट दे रही है। दोनों एसयूवी पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी दोनों मॉडलों पर 10,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट भी दे रही है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में Harrier और Safari एसयूवी को एक नए डार्क एडिशन के साथ अपडेट किया है जो ADAS टेक्नोलॉजी के साथ आता है। भारतीय बाजार में हैरियर का मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी कारों से हैं। वहीं, सफारी तीन-पंक्ति एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी700 को टक्कर देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed