सब्सक्राइब करें

Audi Cars Price Hike: ऑडी की कारों को भारत में खरीदना फिर हुआ महंगा, सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 07 Dec 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
Audi India Cars Price Hike Audi India announces price hike across model range News in Hindi
Audi A4 3.0 TDI - फोटो : Audi India
जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता Audi India (ऑडी इंडिया) ने बुधवार को एलान किया है कि वह अपने विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। ऑडी इंडिया ने अपने सभी मॉडल रेंज में कीमतों में 1.7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का एलान किया है। बढ़ी हुई कीमतें 01 जनवरी, 2023 से प्रभावी होंगी। कारों की कीमत बढ़ोतरी के लिए कंपनी ने बढ़ते इनपुट और परिचालन लागत का हवाला दिया है। 
Trending Videos
Audi India Cars Price Hike Audi India announces price hike across model range News in Hindi
Audi A4 - फोटो : Audi India
कंपनी का बयान
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, "ऑडी इंडिया की व्यावसायिक रणनीति का प्राथमिक मकसद एक ऐसे मॉडल पर केंद्रित है जो लाभप्रदता और स्थिरता को जन्म देता है। बढ़ती आपूर्ति-श्रृंखला-संबंधित इनपुट और परिचालन लागत के कारण प्राइस करेक्शन (मूल्य सुधार) प्रभावित हुआ है। हमारे मॉडलों के लिए नई मूल्य सीमा हमारे ब्रांड की प्रीमियम मूल्य स्थिति को बनाए रखने, ऑडी इंडिया और हमारे डीलर भागीदारों के लिए सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित है। एक ब्रांड के रूप में, हमने हमेशा मानव केंद्रितता पर ध्यान केंद्रित किया है और हम यह सुनिश्चित करना जारी रखते हैं कि मूल्य वृद्धि का प्रभाव हमारे ग्राहकों के लिए यथासंभव कम से कम हो।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Audi India Cars Price Hike Audi India announces price hike across model range News in Hindi
Audi A8 L Luxury Sedan Car - फोटो : Audi India
अगस्त में बढ़े थे दाम
इससे पहले ऑडी इंडिया ने अगस्त 2022 में अपने कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया था। जिसके बाद ऑडी इंडिया की कारों की कीमतों में बढ़ोतरी 20 सितंबर 2022 से लागू हुई थी। अब तीन महीने बाद फिर से कीमतों में इजाफा करने का एलान किया गया है। उस समय भी कंपनी ने कारों की कीमतों में यह बढ़ोतरी इनपुट और सप्लाई चेन की बढ़ती लागत का नतीजा बताया था। 
Audi India Cars Price Hike Audi India announces price hike across model range News in Hindi
Audi S5 Sportback - फोटो : Audi
मौजूदा लाइन-अप
ऑडी इंडिया की मौजूदा लाइन-अप में पेट्रोल से चलने वाली Audi A4, Audi A6, Audi A8 L, Audi Q3, Audi Q5, Audi Q7, Audi Q8, Audi S5 Sportback, Audi RS 5 Sportback, और Audi RSQ8 शामिल हैं। e-tron (ई-ट्रॉन) ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में Audi e-tron 50, Audi e-tron 55, Audi e-tron Sportback 55 और भारत की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार्स, Audi e-tron GT और Audi RS e-tron GT शामिल हैं। 
विज्ञापन
Audi India Cars Price Hike Audi India announces price hike across model range News in Hindi
Audi e-tron 55 and Audi e-tron Sportback 55 - फोटो : Audi India
कितना पड़ेगा असर
इस साल हर सेगमेंट में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हर कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि माना जाता है कि बड़े स्तर पर लग्जरी कार सेगमेंट की बिक्री में कीमतों में बढ़ोतरी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह कुछ ऐसा है जो टॉप जर्मन ब्रांड की मजबूत बिक्री में देखा जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed