{"_id":"63c26b4701f7f57547009201","slug":"auto-expo-2023-hardeep-singh-puri-asks-automobile-manufacturers-to-start-introducing-green-vehicles-in-market-2023-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2023: पेट्रोलियम मंत्री ने ऑटो एक्सपो में ग्रीन व्हीकल्स पर कार निर्माता कंपनियों से कही यह बात","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2023: पेट्रोलियम मंत्री ने ऑटो एक्सपो में ग्रीन व्हीकल्स पर कार निर्माता कंपनियों से कही यह बात
Sat, 14 Jan 2023 02:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 02:16 PM IST
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri at Auto Expo 2023
- फोटो : Twitter/@HardeepSPuri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को ऑटोमोबाइल निर्माताओं को प्रोटोटाइप चरण से आगे बढ़ने और बाजार में ग्रीन व्हीकल्स (हरित वाहनों) को पेश करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जैव ईंधन और अन्य क्लीन एनर्जी टेक्नोलॉजी (स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों) का समय आ गया है।
Hardeep Singh Puri at Auto Expo 2023
- फोटो : Twitter/@HardeepSPuri
पुरी ने इससे पहले एक्सपो में 'एथेनॉल पवेलियन' का उद्घाटन किया था, जहां यात्री वाहन निर्माता - जैसे कि मारुति सुजुकी और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के साथ-साथ दोपहिया वाहन निर्माता टीवीएस, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, होंडा मोटरसाइकिल, यामाहा और सुजुकी मोटरसाइकिल शामिल हैं। ये सबी फ्लेक्स-ईंधन वाहनों के अपने वर्किंग प्रोटोटाइप को प्रदर्शित कर रहे हैं। ये वाहन 20-85 प्रतिशत तक अलग-अलग इथेनॉल मिश्रण ले सकते हैं।
उन्होंने कहा, "मैं आपको बधाई देना चाहता हूं, और मुझे खुशी है, क्योंकि जैव ईंधन, और अन्य सभी स्वच्छ ऊर्जा, समय आ गया है।"
उन्होंने कहा, "मैं आपको बधाई देना चाहता हूं, और मुझे खुशी है, क्योंकि जैव ईंधन, और अन्य सभी स्वच्छ ऊर्जा, समय आ गया है।"
MoU signed between SIAM & US Grains Council to promote higher-ethanol blends in Indian gasoline mix
- फोटो : Twitter/@HardeepSPuri
पुरी ने कहा कि भारत एक ऐसी जगह है जहां न सिर्फ बड़े पैमाने की अर्थव्यवस्थाएं हैं बल्कि जहां "जब हम कुछ करते हैं तो सैकड़ों और हजारों लोग उसका अनुसरण करेंगे"।
उन्होंने कहा, "तो, चाहे वह इलेक्ट्रिक वाहन हों, चाहे वह हाइब्रिड मॉडल हों ... मैं घरेलू निर्माताओं और (अंतर्राष्ट्रीय) निर्माताओं दोनों को बताना चाहता हूं, मुझे लगता है कि समय आ गया है, कृपया प्रोटोटाइप के चरण से आगे बढ़ें और मॉडल को बाजार में पेश करना शुरू करें।"
मंत्री ने जोर देकर कहा कि उन्हें "100 प्रतिशत विश्वास है कि वे सफल होंगे" न सिर्फ निर्माताओं के लिए एक आर्थिक प्रस्ताव के रूप में बल्कि हरित यात्रा के लिए जो भारत कुल हरित टिकाऊ ईंधन को अपनाने के लिए कर रहा है।
उन्होंने कहा, "तो, चाहे वह इलेक्ट्रिक वाहन हों, चाहे वह हाइब्रिड मॉडल हों ... मैं घरेलू निर्माताओं और (अंतर्राष्ट्रीय) निर्माताओं दोनों को बताना चाहता हूं, मुझे लगता है कि समय आ गया है, कृपया प्रोटोटाइप के चरण से आगे बढ़ें और मॉडल को बाजार में पेश करना शुरू करें।"
मंत्री ने जोर देकर कहा कि उन्हें "100 प्रतिशत विश्वास है कि वे सफल होंगे" न सिर्फ निर्माताओं के लिए एक आर्थिक प्रस्ताव के रूप में बल्कि हरित यात्रा के लिए जो भारत कुल हरित टिकाऊ ईंधन को अपनाने के लिए कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MoU signed between SIAM & US Grains Council to promote higher-ethanol blends in Indian gasoline mix
- फोटो : Twitter/@HardeepSPuri
इथेनॉल सम्मिश्रण पर उन्होंने कहा कि E10 ईंधन अब देश के ज्यादातर हिस्सों में उपलब्ध है और सरकार सम्मिश्रण के स्तर को बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है।
पुरी ने कहा, "जहां तक E20 का संबंध है, हम बहुत जल्द इसे रोलआउट करेंगे... अब हम इसे E20 पर शेड्यूल से तीन महीने पहले लेकर जा रहे हैं। इसे पहले 2023 के अप्रैल के लिए निर्धारित किया गया था। अब हम इसे कई महीने पहले कर रहे हैं।" साथ ही उन्होंने कहा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ईंधन कई पंपों में उपलब्ध होगा।
संगोष्ठी में, इथेनॉल टेक्नोलॉजी पर ज्ञान हस्तांतरण के मकसद से स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी के लिए यूएस ग्रेन काउंसिल और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।