{"_id":"63c24c1575e252566e23c666","slug":"tata-introduced-punch-suv-with-cng-at-auto-expo-2023-know-what-is-the-specialty-2023-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा ने सीएनजी के साथ पेश की पंच एसयूवी, जानें क्या है खासियत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा ने सीएनजी के साथ पेश की पंच एसयूवी, जानें क्या है खासियत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 14 Jan 2023 01:50 PM IST
सार
टाटा मोटर्स की ओर से पंच एसयूवी को भी सीएनजी के साथ पेश किया गया है। कंपनी की इस एसयूवी में क्या खासियत हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देश की प्रमुख कार कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच को सीएनजी अवतार में भी पेश कर दिया गया है। ऑटो एक्सपो में कंपनी ने पंच का सीएनजी अवतार दिखाया है। एसयूवी में क्या खासियत हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
पेश हुई सीएनजी पंच
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
टाटा मोटर्स की ओर से सीएनजी पंच को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इस कार को पहली बार सीएनजी के साथ दिखाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च भी किया जाएगा।
सीएनजी वाली पंच अपनी तरह का काफी खास वाहन है। इसमें कंपनी ने सीएनजी के लिए एक नहीं बल्कि दो सिलेंडर लगाए हैं। साथ ही इसमें सामान रखने के लिए भी काफी जगह मिल जाती है। इसके लिए कंपनी ने एसयूवी की लंबाई नहीं बढ़ाई है और ना ही एसयूवी के केबिन का स्पेस कम किया है। बल्कि कंपनी ने सीएनजी के दो सिलेंडरों को स्टेपनी की जगह पर फिट किया है। ऐसा करने से एसयूवी में सिलेंडर डिग्गी में पूरी जगह नहीं लेते हैं बल्कि इससे सामान रखने के लिए ज्यादा जगह मिल पाती है। वहीं स्टेपनी टायर को हैरियर और सफारी जैसी एसयूवी की तरह नीचे की ओर पोजिशन किया गया है।
कंपनी की ओर से एसयूवी में दो सीएनजी सिलेंडर को दिया गया है। दोनों ही सिलेंडर 30-30 लीटर की क्षमता के हैं। इससे एसयूवी में सामान रखने के लिए काफी ज्यादा जगह मिल पाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।