सब्सक्राइब करें

Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी स्कॉर्पियो-एन की कीमत बढ़ाई, जानें नई प्राइस लिस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
Mahindra hikes prices of its flagship Mahindra  Scorpio-N SUV Know New Price Specs Features News in Hindi
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
देश की प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने हाल ही लॉन्च की गई अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी Scorpio-N (स्कॉर्पियो-एन) के दाम बढ़ा दिए हैं। लॉन्च के छह महीने के भीतर वैरिएंट के आधार पर Mahindra Scorpio-N एसयूवी की कीमतों में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की है। बढ़ती इनपुट लागत और अन्य कारकों के कारण इस महीने कीमतों में बढ़ोतरी करने वाले प्रमुख कार निर्माताओं की सूची में महिंद्रा भी शामिल हो गई है। महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी, जो कि पुरानी स्कॉर्पियो का न्यू जेनरेशन वर्जन है, को पिछले साल 27 जून को 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 
Trending Videos
Mahindra hikes prices of its flagship Mahindra  Scorpio-N SUV Know New Price Specs Features News in Hindi
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio-N मॉडल के लगभग सभी वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जो 15,000 रुपये से शुरू होकर 1 लाख रुपये से ज्यादा तक जाती है। सबसे बड़ी बढ़ोतरी Z8 4WD वैरिएंट पर 7-सीटर और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ की गई है। यह वैरिएंट, जो पहले 19.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आता था, अब इसके लिए 1.01 लाख रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे और इसकी कीमत 20.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। 7-सीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले टॉप-एंड वैरिएंट Z8 L 4WD की कीमत सबसे कम बढ़ाई गई है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 24.05 लाख रुपये होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra hikes prices of its flagship Mahindra  Scorpio-N SUV Know New Price Specs Features News in Hindi
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
Scorpio-N के बेस वैरिएंट में पेट्रोल और डीजल दोनों में बढ़ोतरी सबसे ज्यादा रही है। इन वैरिएंट में बढ़ोतरी 65,000 रुपये से लेकर 75,000 रुपये के बीच है। टॉप-एंड वैरिएंट में कम बढ़ोतरी हुई है।
Mahindra hikes prices of its flagship Mahindra  Scorpio-N SUV Know New Price Specs Features News in Hindi
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio-N नई कीमतें 
 
वैरिएंट पेट्रोल MT पेट्रोल AT डीजल MT डीजल AT
Z2 12.74 लाख रुपये - 13.24 लाख रुपये -
Z4 14.24 लाख रुपये 16.20 लाख रुपये 14.74 लाख रुपये 16.70 लाख रुपये
Z6 - - 15.64 लाख रुपये 17.60 लाख रुपये
Z8 17.64 लाख रुपये 19.60 लाख रुपये 18.14 लाख रुपये 20.10 लाख रुपये
Z8L 19.54 लाख रुपये 21.10 लाख रुपये 20.04 लाख रुपये 21.60 लाख रुपये
विज्ञापन
Mahindra hikes prices of its flagship Mahindra  Scorpio-N SUV Know New Price Specs Features News in Hindi
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
Scorpio-N वैरिएंट पेट्रोल AT (2WD) डीजल AT (2WD) डीजल AT (4WD)
Z4 16.20 लाख रुपये 16.70 लाख रुपये -
Z6 - 17.60 लाख रुपये -
Z8 19.60 लाख रुपये 20.10 लाख रुपये 22.55 लाख रुपये
Z8L 21.10 लाख रुपये 21.60 लाख रुपये 24.05 लाख रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed