{"_id":"60ab4ac62a894b520467fad0","slug":"2021-mahindra-scorpio-interior-spy-pictures-reveal-many-details-of-2021-mahindra-scorpio-new-model-mahindra-scorpio-2021-launch-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यू जेनरेशन Scorpio: पहले से होगी बड़ी और दमदार, इंटीरियर और फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
न्यू जेनरेशन Scorpio: पहले से होगी बड़ी और दमदार, इंटीरियर और फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें डिटेल्स
Mon, 24 May 2021 12:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 24 May 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Scorpio 4X4
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) भारत में अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में कई नए मॉडल्स शामिल करने की तैयारी में है। इसमें कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी Scorpio (स्कॉर्पियो) नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल भी शामिल है। स्कोर्पियो एसयूवी के फर्स्ट जेनरेशन मॉडल की अभी तक बिक्री हो रही है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी सेगमेंट में बढ़ते कॉम्पीटिशन के मद्देनजर कंपनी न्यू जेनरेशन Scorpio को कई बड़े बदलावों के साथ लॉन्च करने के लिए कमर कस चुकी है। स्कॉर्पियो के लेटेस्ट 2021 मॉडल की टेस्टिंग काफी समय से चल रही है और इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में इस एसयूवी को राजस्थान के रेगिस्तान में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अब इस एसयूवी के इंटीरियर की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं, जिससे कार से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है।
कैसा है इंटीरियर और फीचर्स
Spy Pictures of Mahindra Scorpio 2021
- फोटो : For Refernce Only
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो की स्पाय तस्वीरों में कार के इंटीरियर की काफी जानकारी सामने आई है। इन तस्वीरें में कार का इंटीरियर खुलकर दिखाई दे रहा है और ढंका हुआ नहीं है। नई स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि नई 2021 स्कॉर्पियो में काफी प्रीमियम डैशबोर्ड दिया गया है। डैशबोर्ड को काले रंग के मटेरियल के साथ देखा जा सकता है। क्रूज कंट्रोल के लिए कार में लेदर में लिपटा मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील। वहीं अधिक स्पोर्टी फील के लिए फ्लैट बॉटम के साथ स्टीयरिंग व्हील पर क्रोम हाइलाइट्स भी हैं। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला एक बड़ा ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। इंफोटेंमेंट सिस्टम के ठीक नीचे एसी वेंट मौजूद है। इसके अलावा मीडिया कंट्रोल, डिफॉगर, हजार्ड लैंप, 360 डिग्री कैमरा, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटर, हिल होल्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं।
अप-मार्केट केबिन
2021Mahindra Scorpio
- फोटो : Team-BHP
कुल मिलाकर कहा जा सकता है, कि मौजूदा जेनरेशन मॉडल की तुलना में नई स्कॉर्पियो में ज्यादा प्रीमियम और अप-मार्केट केबिन दिया गया है। नई स्कॉर्पियो में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कई एयरबैग, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ-साथ एक इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इसके स्टीयरिंग व्हील पर मीडिया कंट्रोल बटन के अलावा क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है। नई स्कॉर्पियो में कीलेस एंट्री पुश स्टार्ट/स्टॉप का फीचर भी मिल सकता है। एसयूवी में सुरक्षा के लिहाज से कई फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और वीएससी के साथ स्पीड अलर्ट, पार्किंग सेंसर, डुअल एअरबैग जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे, यानी एसयूवी के बेस वेरिएटंस में भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन और पावर
2021Mahindra Scorpio
- फोटो : Team-BHP
न्यू-जेनरशन महिंद्रा स्कॉर्पियो में कंपनी उसी इंजन का इस्तेमाल कर सकती है जो नई थार में दिया गया है। यानी नई स्कॉर्पियों में नया 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है। पेट्रोल इंजन अधिकतम 150 PS का पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। जबिक डीजल इंजन 130 PS का पावर जेनरेट करता है। हालांकि स्कॉर्पियो में इन इंजन को कुछ बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ ऑप्शनल 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट दी जा सकती है।
विज्ञापन
पहले से बड़ी और दमदार होगी
New Genration Mahindra Scorpio 2021
- फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
नई एसयूवी में महिंद्रा की नई लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस दी जाएगी। इसका इस्तेमाल न्यू-जेनरेशन थार में भी किया गया है। इस कारण से नई स्कॉर्पियों पहले से ज्यादा लंबी, चौड़ी और ऊंची होगी। नई एसयूवी पर व्हीलबेस भी थोड़ा लंबा होगा जिससे नई महिंद्रा स्कॉर्पियो के अंदर ज्यादा केबिन स्पेप मिलेगा। हालांकि यह अभी भी साइड-हिंग टेलगेट के साथ आएगा। फ्रंट में ट्विन-पॉड एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, सी-शेप एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप्स होंगे जो एलईडी फॉगलैंप्स से कवर होंगे। इसके साथ ही फॉग लैंप और 10 स्पोक एलॉय व्हील्स भी मिलेंगे।