फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेक्स्ट जेनरेशन Mahindra Scorpio: पहले से होगी ज्यादा पावरफुल, रेगिस्तानी इलाके में टेस्टिंग का वीडियो आया सामने, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 18 May 2021 08:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 May 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
2021 mahindra scorpio new model spotted during testing in desert 2021 mahindra scorpio price in india new mahindra scorpio 2021 launch date in india
Mahindra Scorpio 4X4 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपनी पोर्टफोलियो में नए मॉडल्स को उतारने के लिए कमर कस ली है। कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी Scorpio (स्कॉर्पियो) के नेक्स्ट जेनरेशन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की न्यू-जेनरेशन थार एसयूवी बेहद पॉपुलर हो गई है। अब घरेलू ऑटो निर्माता देश में Scorpio और XUV500 (एक्सयूवी500) के न्यू जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी की Scorpio (स्कोर्पियो) एसयूवी अभी भी अपने पहले जेनरेशन अवतार में उपलब्ध है। लेकिन भारतीय कार बाजार में एसयूवी सेगमेंट में बढ़ते कॉम्पीटिशन को देखते हुए कंपनी जल्द ही न्यू जेनरेशन को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर देगी। 
2021 mahindra scorpio new model spotted during testing in desert 2021 mahindra scorpio price in india new mahindra scorpio 2021 launch date in india
2021 Mahindra Scorpio - फोटो : Team-BHP
स्कॉर्पियो के लेटेस्ट 2021 मॉडल की टेस्टिंग काफी समय से चल रही है और इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अब एक बार फिर यह एसयूवी स्पॉट की गई है। इस बार इस एसयूवी को राजस्थान के रेगिस्तान में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के टेस्टिंग का एक टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। हालांकि इसमें नई स्कॉर्पियों की एक झलक भर दिखाई दे रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajasthan Motorsports (@rajasthanmotorsports)

2021 mahindra scorpio new model spotted during testing in desert 2021 mahindra scorpio price in india new mahindra scorpio 2021 launch date in india
New Genration Mahindra Scorpio 2021 - फोटो : Team-BHP (For Reference Only)
महिंद्रा स्कॉर्पियो नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल का लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर राजस्थान मोटरस्पोर्ट हैंडल ने अपलोड किया है। जिससे यह लगता है कि इस एसयूवी का रेगिस्तानी इलाके में परीक्षण जारी है। टेस्टिंग के टीजर वीडियो में न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार की भी झलक भी दिखाई देती है। हालांकि, इस वीडियो में स्कॉर्पियो के बारे में किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन पहले के रिपोर्ट के आधार पर बता दें कि नेक्स्ट जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो मौजूदा मॉडल की तुलना में साइज में बड़ी होगी। इसके अलावा इस एसयूवी में फीचर्स की भरमार होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई महिंद्रा स्कॉर्पियो की टेस्टिंग के दौरान यह पता चला है कि पहली बार इस दमदार एसयूवी में सनरूफ जैसा फीचर मिलने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 mahindra scorpio new model spotted during testing in desert 2021 mahindra scorpio price in india new mahindra scorpio 2021 launch date in india
Mahindra Scorpio - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
नए स्टाइलिश अलॉय व्हील्स 
हाल ही में नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो की स्पाय तस्वीरों से इसके डिजाइन के बारे में कुछ अहम जानकारी सामने आई थी। नई स्कोर्पियो के एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर के बारे में भी कई अहम डिटेल्स के बारे में पता चला। नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो के टेस्टिंग मॉडल में नए स्टाइलिश अलॉय व्हील्स देखे गए। इनकी साइच 18 इंच तक हो सकता है। मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स को MRF वैंडर रबर से लपेटा गया है। मौजूदा जेनरेशन मॉडल में देखे गए 17 इंच की तुलना में, स्कॉर्पियो के टॉप-एंड वेरिएंट्स में 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
2021 mahindra scorpio new model spotted during testing in desert 2021 mahindra scorpio price in india new mahindra scorpio 2021 launch date in india
Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
इंजन और पावर
न्यू-जेनरशन महिंद्रा स्कॉर्पियो में कंपनी उसी इंजन का इस्तेमाल कर सकती है जो नई थार में दिया गया है। यानी नई स्कॉर्पियों में नया 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है। पेट्रोल इंजन अधिकतम 150 PS का पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। जबिक डीजल इंजन 130 PS का पावर जेनरेट करता है। हालांकि स्कॉर्पियो में इन इंजन को कुछ बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ ऑप्शनल 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट दी जा सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed