फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2021 Royal Enfield Classic 350 : लॉन्चिंग से पहले नए रंग-डिटेल्स लीक, एक सितंबर को होगा कीमत का एलान

Sat, 28 Aug 2021 07:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 28 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
2021 Royal Enfield Classic 350 Spotted in new colours Engine Specifications Key Features Leaked
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : YouTube/BulletGuru
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) एक सितंबर, 2021 को अपनी बहुप्रतीक्षित न्यू जेनरेशन Classic 350 (क्लासिक 350) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बाइक की स्पाय तस्वीरें और डिजाइन के अहम डिटेल्स पहले ही इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो चुके हैं। आधिकारिक लॉन्च से पहले, नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के इंजन स्पेसिफिकेशंस और प्रमुख फीचर्स इंटरनेट पर लीक हो गई हैं।


लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि न्यू-जेनरेशन क्लासिक 350 को जे प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और विकसित किया गया है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मीटियोर 350 में भी किया गया है। प्लेटफॉर्म ही नहीं, नई क्लासिक 350 क्रूजर के साथ पावरट्रेन भी साझा करेगा। ट्विन क्रैडल चेसिस पर आधारित, नई 2021 आरई क्लासिक 350 में 13-लीटर क्षमता का ईंधन टैंक होगा। 

मोटरसाइकिल की आधिकारिक लॉन्च नजदीक है और इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की गई है जिसमें 2021 क्लासिक 350 को नए रंगों में देखा गया है। इस वीडियो को बुलेट गुरु ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस वीडियो में व्लॉगर उन नए रंगों के बारे में बता रहे हैं जिनमें आरई क्लासिक 350 को देखा गया है। Royal Enfield ने पहले से ही देश भर के डीलरशिप पर वाहनों को भेजना शुरू कर दिया है। 
2021 Royal Enfield Classic 350 Spotted in new colours Engine Specifications Key Features Leaked
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : YouTube/BulletGuru
इस वीडियो के मुताबिक पहला रंग पर्ल व्हाइट शेड है। यह वास्तव में वह रंग है जो पहले थंडरबर्ड एक्स के साथ उपलब्ध था। ईंधन टैंक में सफेद रंग है और अन्य सभी पैनल ग्लॉस ब्लैक कलर में हैं। इंजन को क्रोम फिनिश मिलता है जबकि स्टील रिम्स पर ब्लैक कोटिंग दी गई है। वीडियो में दिखाया गया अगला रंग वास्तव में हरा और नीला दोनों का मिश्रण है। आरई क्लासिक मोटरसाइकिल को मिंट ग्रीन कलर में पेश किया जाता था। लेकिन, यह रंग वीडियो में उससे थोड़ा अलग दिखता है। वीडियो में आर्मी ब्राउन शेड भी नजर आ रहा है। क्लिप में नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मोटरसाइकिल पर लगे स्विच को भी दिखाया गया है। 
2021 Royal Enfield Classic 350 Spotted in new colours Engine Specifications Key Features Leaked
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
हाल ही में इस बाइक को राजस्थान में टीवी कमर्शियल शूट के दौरान देखा गया था। जिससे यह पता चलता है कि न्यू जेनरेशन मॉडल में आउटगोइंग मॉडल में मिलने वाला किक-स्टार्ट फीचर नहीं मिलेगा। हालांकि न्यू-जेनरेशन मॉडल में किक-स्टार्ट फीचर नहीं होगा, लेकिन क्लासिक 350 में एक्सटीरियर डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ ही बड़े अपडेट्स मिलने वाले हैं। वास्तव में, पिछली स्पाय तस्वीरों ने नई क्लासिक 350 मोटरसाइकिल के बारे में कई दिलचस्प डिजाइन डिटेल्स का भी खुलासा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 Royal Enfield Classic 350 Spotted in new colours Engine Specifications Key Features Leaked
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
पहले से बेहतर हैंडलिंग
पावर के लिए, बाइक में नया 348cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 20.2 hp का पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें एक नया 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई मोटरसाइकिल में थोड़ा ज्यादा पावर मिलेगा। तस्वीरों से पता चलता है कि नई 2021 क्लासिक 350 में मिलने वाले इंडिकेटर लाइट के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नई मोटरसाइकिल में एलईडी लाइट्स दी जा सकती हैं। मौजूदा मॉडल में हैलोजन लाइट्स मिलती हैं। नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को कंपनी के नए जे प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक को सिंगल डाउनट्यूब फ्रेम के बजाय ट्विन डाउनट्यूब फ्रेम पर तैयार किया गया है। इससे बाइक की साइड प्रोफाइल पहले से बेहतर हो गई है। इस फ्रेम को कंपनी की पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई Meteor 350 में भी इस्तेमाल किया गया था। इससे बाइक की हैंडलिंग और परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो गई है। 
विज्ञापन
2021 Royal Enfield Classic 350 Spotted in new colours Engine Specifications Key Features Leaked
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield (For Reference Only)
क्सालिक 350 न्यू जेनरेशन मॉडल में बैलेंसर शाफ्ट को जोड़ा गया है, जिस वजह से इसमें कंपन्न यानी वाइब्रेशन कम होती है। इससे मौजूदा मॉडल की तुलना में राइडर को बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। हालांकि नई बाइक पूरी तरह से अपने पारंपरिक डिजाइन पर ही आधारित है। लेकिन इसमें कुछ कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें क्रोम बेजल के साथ रेट्रो स्टाइल वाली सर्कूलर हेडलैंप, टियर ड्रॉप शेप में फ्यूल टैंक, राउंड शेप रियर व्यू मिरर, क्रोम-प्लेटेड एग्जॉस्ट (साइलेंसर) और आकर्षक फेंडर्स दिए गए हैं। इसके साइड पैनल और फ्यूल टैंक में सी-शेप के ग्राफिक्स लगाए गए हैं, जबकि फेंडर में नई स्ट्रीप्स दी गई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed