फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khorasan: कभी मध्य एशिया का ऐतिहासिक क्षेत्र हुआ करता था खुरासान, जिसका संबंध है आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से

Sat, 28 Aug 2021 06:43 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Khorasan was once a historical region of Central Asia now it is related with terrorist group of Islamic State
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

हाल ही में काबुल एयरपोर्ट पर हुए एक दिल दहला देने वाले आतंकी हमले के चलते 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। इस हमले के बाद इस्लामिक स्टेट खुरासान काफी चर्चा में है। काबुल एयरपोर्ट पर हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी इसी संगठन ने ली है, जिसके बाद अमेरिकी सरकार ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके प्रमुख अड्डों पर आज सुबह हवाई हमले किए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं मध्य एशिया के इस ऐतिहासिक क्षेत्र खुरासान के बारे में, जिसका संबंध आज कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान के साथ जुड़ा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खुरासान मध्य एशिया का एक बहुत ही प्राचीन शहर था, जिसकी सीमा उस वक्त मध्य एशिया के कई देशों के साथ लगती थी। व्यापार और सुरक्षा की दृष्टि से इस शहर का खासा महत्व था। आइए जानते हैं इस शहर के बारे में -

Khorasan was once a historical region of Central Asia now it is related with terrorist group of Islamic State
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

प्राचीन समय में मध्य एशिया के इस खुरासान क्षेत्र का काफी महत्व था। इसका बहुत बड़ा भाग मध्य एशिया में फैला हुआ था, जिसमें आज के तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान आते हैं। खुरासान शब्द की उत्पत्ति फारसी भाषा से हुई। फारसी में खुरासान को खुरासान-ए-कहन कहा जाता था।  

Khorasan was once a historical region of Central Asia now it is related with terrorist group of Islamic State
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

ईरान में आज भी एक जगह है, जिसका नाम खुरासान है। हालांकि वो जगह केवल इस एतिहासिक क्षेत्र का एक छोटा सा भाग है। ये जगह ईरान के उत्तर-पूर्वी प्रांत में स्थित है। इस क्षेत्र के उत्तर में रूसी कैस्पियन प्रदेश है। वहीं पूर्व में अफगानिस्तान देश सटा हुआ है और पश्चिम में इसकी सीमा अस्त्राबाद, शाहरुद, सेमनान, दमधान से लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khorasan was once a historical region of Central Asia now it is related with terrorist group of Islamic State
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

अगर खुरासान शब्द के अर्थ की बात करें तो फारसी भाषा में 'खुर' का अर्थ 'सूर्य' होता है। वहीं 'असान' से अभिप्राय 'आना' है। ऐसे में खुरासान का मतलब उस जगह से है जहां से सूरज आता है। इस शब्द का उद्भव ईरान देश में हुआ। उन्होंने अपने पूर्वी क्षेत्र को खुरासान की संज्ञा दी।

विज्ञापन
Khorasan was once a historical region of Central Asia now it is related with terrorist group of Islamic State
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

हालांकि आज के इस आधुनिक युग में कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान से इस ऐतिहासिक क्षेत्र का नाम जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि आतंकी संगठन तालिबान और इस्लामिक स्टेट खुरासान दोनों ंके बीच छत्तीस का आंकड़ा है। वहीं हाल ही अफगानिस्तान केे पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि ये दोनों आतंकी संगठन एक दूसरे से मिले हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed