फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2021 Force Gurkha: जल्द आ रही दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी, Thar से होगा मुकाबला, लॉन्च से पहले टीजर जारी

Sat, 28 Aug 2021 05:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 28 Aug 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Force Motors launches official teaser of force gurkha 2021 model Force Gurkha 2021 launch date in india 2021 force gurkha price
2021 Force Gurkha - फोटो : Facebook/VikramKanwar
2021 Force Gurkha SUV Teaser : Force Motors (फोर्स मोटर्स) जल्द ही अपनी आइकॉनिक ऑफ-रोडर एसयूवी Gurkha (गुरखा) को एक नए अवतार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कार निर्माता ने इसकी लॉन्चिंग का एलान करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑल-न्यू Gurkha 4X4 की टीजर तस्वीर जारी की है। कंपनी ने 2021 फोर्स गुरखा के लॉन्च की पुष्टि त्योहारी सीजन से पहले की है। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 Force Gurkha आधिकारिक तौर पर अगले महीने लॉन्च हो सकता है। इससे पहले, कार निर्माता ने पुष्टि की थी कि गुरखा एसयूवी को इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा, यानी जुलाई और सितंबर के बीच किसी भी समय। हालांकि, कार निर्माता ने अभी लॉन्चिंग की आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया है। 


फोर्स मोटर्स ने पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो 2020 में नई Gurkha बीएस-6 को शोकेस किया था। तब से एडवेंचर ड्राइविंग के दीवानों को इस ऑफ-रोडर एसयूवी का इंतजार है। कोरोना महामारी के कारण कंपनी को नई गुरखा एसयूवी की लॉन्चिंग की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा। फेस्टिव सीजन से पहले फोर्स गुरखा एसयूवी के लॉन्च का मतलब होगा कि पिछले साल लॉन्च होने के बाद न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार एसयूवी को भारतीय बाजार में अपना पहला असली प्रतिद्वंद्वी मिलेगा। महिंद्रा थार भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर है। इसको टक्कर देने के लिए कंपनी ने नई गुरखा एसयूवी के लुक और डिजाइन में बहुत सारे बदलाव किए हैं। इन कॉस्मेटिक बदलावों की वजह से मौजूदा मॉडल की तुलना में गुरखा का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल ज्यादा बेहतर हो गया है। 
Force Motors launches official teaser of force gurkha 2021 model Force Gurkha 2021 launch date in india 2021 force gurkha price
Force Gurkha 2021 Teaser - फोटो : Force Motors
दमदार इंजन वाली ऑफ-रोडर
नई फोर्स गुरखा बीएस6 एसयूवी में 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 89 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। एडवेंचर के शौकीनों को उत्साहित करने के लिए इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलेगा। एसयूवी के खास हाईलाइट्स में से एक में इसका इंडीपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन और पीछे की तरफ एक रिजिड एक्सल शामिल है। यह एसयूवी एक दमदार ऑफ-रोडर होगी और इसमें 4x4 सिस्टम के साथ ऑफरोडिंग टायर मिलेंगे जो किसी भी मुश्किल रास्तों पर सरपट दौड़ सकती है।  
 
Force Motors launches official teaser of force gurkha 2021 model Force Gurkha 2021 launch date in india 2021 force gurkha price
Force Gurkha BS6 - फोटो : Facebook/Saboo Brothers
शानदार लुक 
Force Gurkha सेकंड जेनरेशन मॉडल एसयूवी नई तस्वीरों में भी वैसी ही लग रही है जैसा इसे ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था। Force Gurkha की लेटेस्ट तस्वीर में जो मॉडल दिखाई दे रहा है उसमें ऑटो एक्सपो में पेश किए गए वर्जन जैसे ही डिजाइन और स्टाइलिंग देखने को मिली है। इसमें ऑटो एक्सपो में पेश की गई गुरखा के जैसी ही फेंडर-माउंटेड इंडिकेटर्स, सर्कुलर LED डीआरएल, सिंगल स्लैट ग्रिल, स्नोर्कल, फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ-साथ रूफ-माउंटेड लगेज कैरियर दिया गया है। नई Gurkha बीएस6 एसयूवी में नए हेडलैंप के साथ सर्कूलर डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ सिंगल स्लॉट ग्रिल के बीच में कंपनी का बड़ा लोगो दिया गया है। इसके साथ ही एसयूवी में आकर्षक फॉग लाइट्स के साथ रूफ कैरियर, व्हील क्लैडिंग और ब्लैक ORVM (आउट साइड रियर व्यू मिरर) मिलता है जो इसे पहले के मुकाबले और शानदार लुक देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Force Motors launches official teaser of force gurkha 2021 model Force Gurkha 2021 launch date in india 2021 force gurkha price
2021 Force Gurkha - फोटो : Facebook/VikramKanwar
दमदार फीचर्स 
लीक हुई तस्वीरों में गुरखा एसयूवी ऑरेंज कलर में नजर आ रही है। कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो में भी इसी रंग में पेश किया था। कंपनी ने इसमें डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर दिए हैं। इन्हें देखने में लगता है जैसे ये किसी बड़े ट्रक के टायर हों। कार के चारों ओर ऑफ रोड क्लैंडिंग मिलती है। कार में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दो एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, पावर विंडो डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलंगे। वहीं इसमें मैनुअल लॉकिंग डिफ्रेंशियल के साथ नई चैसिस भी मिलेगी। बता दें कि ऑटो एक्सपो में जो एसयूवी पेश की गई थी वह स्टैंडर्ड फोर्स Gurkha का कस्टमाइज्ड वर्जन है। 
विज्ञापन
Force Motors launches official teaser of force gurkha 2021 model Force Gurkha 2021 launch date in india 2021 force gurkha price
2021 Force Gurkha - फोटो : Facebook/VikramKanwar
सेफ्टी फीचर्स 
इस एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), डुअल एयरबैग, पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed