फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti WagonrR से भी सस्ते दाम में बिक रही है एक्टर अभय देओल की यह शानदार SUV

Tue, 01 Oct 2019 01:39 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 01 Oct 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Abhay Deol selling his Mitsubishi Pajero for less than a new Maruti WagonR
Abhay Deol selling his Mitsubishi Pajero - फोटो : Social

बॉलीवुड और लग्जरी गाड़ियों का नाता बेहद पुराना है। जो जिन गाड़ियों को हमने कभी देखा नहीं वो गाड़ियां आपको बॉलीवुड में देखने को मिल जायेंगी। अक्सर देखने में आता है कई बार स्टार्स कुछ साल गाड़ी को इस्तेमाल करने के बाद बेच देते हैं, खास बात यह है कि लोग आसानी से इन गाड़ियों को खरीद लेते हैं। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अभय देओल इन दिनों चर्चा में हैं, जी हां अभय अपनी मित्सुबिशी पजेरो को बेहद सस्ते दाम में बेच रहे हैं...

वैगन-आर की कीमत में पजेरो

Abhay Deol selling his Mitsubishi Pajero for less than a new Maruti WagonR
Abhay Deol selling his Mitsubishi Pajero - फोटो : Social

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर अभय देओल अपनी मित्सुबिशी पजेरो को बेच रहे हैं, अभय ने इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये रखी है यानी इस कीमत में आपको मारुति सुजुकी की एक नई वैगन-आर मिल जाती है।  पजेरो की यह कीमत चौंकाने वाली है। अब इसकी पीछे वजह क्या है इसका फिलहाल कोई आइडिया नहीं है। अभय ने अपने लिए कुछ साल पहले मित्सुबिशी पजेरो खरीदी थी और अक्सर वो इसी गाड़ी में नजर आते थे। वैसे किसी जमाने में पजेरो ‘शाहरूख खान’ की भी पसंदीदा कार हुआ करती थी।

कितना पुराना है मॉडल ?

Abhay Deol selling his Mitsubishi Pajero for less than a new Maruti WagonR
Abhay Deol selling his Mitsubishi Pajero - फोटो : Social

अभय देओल की मित्सुबिशी पजेरो साल 2008 का SFX वर्जन मॉडल है। यह गाड़ी अब तक 84000 किमी चल चुकी है। यह एक 4X4 व्हील ड्राइव कार है। इंजन की बात करें तो इसमें  2.8 लीटर 4 सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 120 बीएचपी की पॉवर के साथ 280 एनएम का अधिकतम टॉर्क देता है इसमें मैन्युअल गियरबॉक्स लगा है।  पजेरो फर्स्ट हैंड कंडीशन में है और इसमें किसी भी तरह का कोई मॉडिफिकेशन नहीं कराया गया है। फिलहाल यह गाड़ी मुंबई में सेल के लिए उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed