फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहुबली को ये कारें पसंद हैं

Sat, 29 Apr 2017 01:34 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
bahubali fame star prabhas favourite cars

जब बाहुबली फिल्म रिलीज हुई थी उस समय से लेकर अब तक प्रभाष एक बड़े अभिनेता के तौर पर स्‍थापित हो चुके हैं। बाहुबली के रिलीज होने के तुरंत बाद प्रभाष महिंद्रा टीयूवी के ब्रांड अंबेस्डर बने थे। इस कार की लॉन्चिंग भी बाहुबली के अंदाज में की गई थी जिसमें एक दीवार तोड़कर टीयूवी स्टेज पर आई थी। तो आइए आपको मिलवाते हैं प्रभाष की दबंग कारों से। 

bahubali fame star prabhas favourite cars

रोल्स रॉयस फैंटम
रोल्स रॉयस की फैंटम के रॉयल लुक वाली कार है। इस देख ऐसा लगता है मानों आपके सामने कोई राजमहल हो। ये कार प्रभाष के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की भी पसंदीदा कार है। ये कार बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के स्टार्स की भी पसंदीदा कार है। इस कार को हाथ से असेंबल किया जाता है। फैंटम में 6.8 लीटर का वी12 इंजन मौजूद है, ये कार 8 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। ये रॉयल कार महज 6 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकंड़ लेती है।

bahubali fame star prabhas favourite cars

जगुआर एक्सजे
जगुआर की एक्सजे एक प्रीमियम लग्जरी कार है। बाहुबली के गैराज में राज करने वाली कारों में जगुआर एक्सजे का नाम भी शामिल है। ये कार लग्जरी फील वाली स्पोर्ट कार है। इस कार में 2.0 लीटर का आई4 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो कार को 177 किलोवाट की ताकत प्रदान करता है। वहीं कार 3.0 लीटर के वी6 डीजल इंजन के विकल्प में भी मौजूद है ये इंजन कार को 221 किलोवाट की ताकत प्रदान करता है। इस कार की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bahubali fame star prabhas favourite cars

बीएमडब्लू एक्स3
बीएमडब्लू की ये कार स्पोर्टी फील के साथ आती है। इस कार में ट्विनपावर वाला टर्बो इंजन दिया गया है। ये कार महज 8.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके साथ ही कार में वाइड बंपर, पावरफुल एयर इनलेट्स जैसे फीचर भी दिए गए है। इस कार की कीमत लगभग 49 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
bahubali fame star prabhas favourite cars
tuv 300

महिंद्रा टीयूवी300
बाहुबली के हिट होते ही महिंद्रा ने प्रभाष को टीयूवी300 का ब्रांड एंबेस्डर बनाया। बल्कि महिंद्रा ने इस कार को ही प्रभाष के ब्रांड एंबेस्डर बनने पर ही लॉन्च किया था। कंपनी ने कार की लॉन्चिंग में प्रभाष के रफ एंड टफ लूक का खूब इस्तेमाल किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed