देश की इन 3 सबसे सस्ती बीएस6 मोटरसाइकिलों में कौन है आपके लिए सबसे बेहतर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bajaj CT 100 BS6
भारतीय बाजार में Bajaj CT 100 एक बेहद ही लोकप्रिय मोटरसाइकिल है। कीमत की बात करें तो यह देश की सबसे सस्ती बीएस6 मोटरसाइकिल है, जिसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 43,994 है। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ताकत के लिए 102 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम ताकत और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस मोटरसाइकिल के सभी गियर नीचे की तरफ लगते हैं।
Hero HF Deluxe
भारतीय बाजार में Hero HF Deluxe की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 49,000 रुपये है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें ताकत के लिए 97.2 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8000 आरपीएम पर 7.91 HP की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है।
TVS Sport
TVS Sport की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 53 700 रुपये है। इसमें ताकत के लिए 109.7 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। वहीं, अगर इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका इंजन 7350 आरपीएम पर 8.18 HP की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।