फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा माइलेज वाली मोटरसाइकिलें: 90 किमी प्रति लीटर तक का जबरदस्त माइलेज देती हैं ये टॉप 5 बाइक्स

Fri, 21 May 2021 11:04 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 May 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
best mileage bikes in india top 5 mileage bikes in india 2021 know the price mileage and specifications
Mileage Bikes - फोटो : Amar Ujala
Top Mileage Bikes in India : कोरोना काल में बीमारी से लड़ने के अलावा महंगाई से भी दो-दो हाथ करना पड़ रहा है। तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है। वहीं पेट्रोल की कीमतों में तो आग लगी हुई है। जिसने दोपहिया वाहन चालकों की समस्या बढ़ा दी है। शुक्रवार को  दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 93.04 रुपये है। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 99.32 रुपये पहुंच गई है। यानी 100 रुपये से कुछ ही पैसे कम। मध्यम वर्ग खर्चों को अपनी पॉकेट में फिट करने की जद्दोजहद में रहता है। ऐसे में वह आवाजाही के लिए ऐसे वाहनों को प्राथमिकता देता है जिसकी माइलेज ज्यादा हो। यानी अगर दोपहिया वाहन से चल रहे हैं तो बाइक या मोटरसाइकिल ऐसी हो जिसे चलाने का खर्च कम हो। यहां हम आपको बता रहे हैं देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 5 मोटरसाइकिलों के बारे में। 
best mileage bikes in india top 5 mileage bikes in india 2021 know the price mileage and specifications
Bajaj platina 110 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina 110 
पुणे स्थित दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की Bajaj platina 100 (बजाज प्लेटिना 100) कम बजट में ज्यादा माइलेज देने के लिए जानी जाती है। यह एक 100 cc की बाइक है और इसमें ARAI प्रमाणित 84 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। बजाज प्लेटिना में 102 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS का पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बजाज के मुताबिक प्लेटिना इकलौती ऐसी 100 cc मोटरसाइकिल है जिसमें डिस्क ब्रेक मिलता है। इसके साथ ही इस बाइक में LED डीआरएल (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) भी मिलता है। बजाज प्लेटिना 100 की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,859 रुपये है। 
best mileage bikes in india top 5 mileage bikes in india 2021 know the price mileage and specifications
2021 TVS Star City Plus - फोटो : TVS
TVS Star City Plus 
टॉप 5 माइलेज बाइक्स में टीवीएस मोटर्स की TVS Star City Plus (टीवीएस स्टार सिटी प्लस) भी एक आकर्षक विकल्प है। इस बाइक में ARAI प्रमाणित 86 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 110 cc की टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक में 8 bhp का पावर मिलता है। यह बाइक किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट के ऑप्शन के साथ ही सिंगल टोन और डुअल-टोन कलर स्कीम के साथ उपलब्ध है। टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक की दिल्ली के एक्स-शोरूम कीमत 65,865 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
best mileage bikes in india top 5 mileage bikes in india 2021 know the price mileage and specifications
Hero Splendor plus - फोटो : For Reference Only
Hero Splendor Plus
दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की Hero Splendor Plus (हीरो स्प्लेंडर प्लस) की सबसे ज्यादा बिकने के साथ ही ज्यादा माइलेज देने के लिए भी जानी जाती है। हीरो स्प्लेंडर प्लस ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) प्रमाणित 80 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस मोटरसाइकिल में 97.2 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8.01 PS का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दो वेरिएंट में आती है। कंपनी अपनी इस लोकप्रिय बाइक को 4 कलर स्कीम के साथ पेश करती है। हीरो स्प्लेंडर प्लस के किक स्टार्ट ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 62,535 रुपये है। 
विज्ञापन
best mileage bikes in india top 5 mileage bikes in india 2021 know the price mileage and specifications
Hero Super Splendor BS6 - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Super Splendor 
हीरो मोटोकॉर्प की ही एक अन्य बाइक Hero Super Splendor (हीरो सुपर स्प्लेंडर) टॉप 5 माइलेज बाइक्स की सूची में शामिल है। यह 125 cc की मोटरसाइकिल है। हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक की ARAI प्रमाणित माइलेज 83 किमी प्रति लीटर है। 125 cc की बाइक के लिए माइलेज का यह आंकड़ा काफी शानदार माना जा सकता है। हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 71,100 रुपये है। वहीं इसके प्रीमियम डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 74,600 रुपये है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed