सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री विद्या बालन ने खरीदी ये शानदार लग्जरी कार, अपने माता-पिता संग शेयर की फोटो

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Apr 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress vidya balan purchased mercedes benz e class sedan car
vidhya balan black car

साल 2019 बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद लकी रहा है। इस साल अभी तक बॉलीवुड में कई शानदार कारें आ चुकी हैं। सबसे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पहले नई रेंज रोवर खरीदी, जिसके बाद सलमान खान, कैटरीना कैफ और उसके बाद संजय दत्त ने नई एसयूवी खरीदी। वहीं अब इस फेहरिस्त में विद्या बालन भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने हाल ही में नई मर्सिडीज कार खरीदी है।


 

Trending Videos

मर्सिडीज बेंज ई-क्लास खरीदी है

bollywood actress vidya balan purchased mercedes benz e class sedan car
vidya balan mercedes india

अभिनेत्री विद्या बालन ने हाल ही में मर्सिडीज बेंज ई-क्लास खरीदी है। हालांकि उनके परिवार के पास पहले ही मर्सिडीज की कारें हैं, जिसमें ई-क्लास भी शामिल है। भारत में मर्सिडीज बेंज की एक्स-शोरूम कीमत 59.12 लाख रुपये से शुरू है, जबकि टॉप वेरियंट की कीमत 73.21 लाख रुपये है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-क्लास सेडान सी-क्लास और एस-क्लास के बीच की कार

bollywood actress vidya balan purchased mercedes benz e class sedan car
vidya balan mercedes

विद्या बालन ने कार खऱीदने के बाद अपने माता-पिता के साथ फोटोग्राफ शेयर की। मर्सिडीज बेंज ई-क्लास सेडान सी-क्लास और एस-क्लास के बीच की कार है। ई-क्लास अपनी कंफर्टेबिलिटी के लिए जानी जाती है और ज्यादातर लोग इसे इसकी पीछे की सीटों के कंफर्ट की वजह से खरीदना पसंद करते हैं। वहीं यह मर्सिडीज बेंज की बेस्ट सेलिंग कारों में से है। ई-क्लास की टक्कर BMW 3-Series, Audi A4, और Jaguar XF से है।  
 

एएमजी वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.50 करोड़ रुपये

bollywood actress vidya balan purchased mercedes benz e class sedan car
vidya balan black mercedes

वहीं अगर मर्सिडीज ई-क्लास के इंजन और ट्रांसमिशन की बात करें, तो ई-क्लास पेट्रोल और डीजल दोनों फ्यूल ऑप्शन में आती है। वहीं एएमजी वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.50 करोड़ रुपये है। The E63 AMG में 4.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 612 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है।
 

विज्ञापन

9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

bollywood actress vidya balan purchased mercedes benz e class sedan car
vidhya balan car

वहीं इसमें कम पावर वाले इंजन भी आते हैं। इसमें 2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 2 लीटर डीजल इंजन और 3.0 लीटर डीजल इंजन भी आता है। वहीं E350d में टर्बो-डीजल इंजन मिलता है, जो 258 बीएचपी की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन 238 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही वैरियंट 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।      
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed