फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण पर लगेगी लगाम, पूरे NCR में आज से शुरू हुई BS-VI पेट्रोल और डीजल की बिक्री

Tue, 01 Oct 2019 10:19 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 01 Oct 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
BS6 fuel in all of NCR from today all you need to know
BS6 Fuel - फोटो : Social

वायु प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली-एनसीआर के लिए अच्छी खबर है। देश में आज (मंगवार) से BS6 पेट्रोल और डीजल की बिक्री शुरू हो गई है। भारत की सबसे बड़ी तेल वितरण कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक एक अक्टूबर से हरियाणा के सात जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्र नगर, रेवाड़ी, झज्जर, पलवल और मेवाद में BS6 फ्यूल की आपूर्ति शुरु हो गई है।  

2200 पेट्रोल पंपों पर मिलेगा BS6 फ्यूल

BS6 fuel in all of NCR from today all you need to know
petrol pump

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2200 पेट्रोल पंपों पर मंगलवार से BS6 मानक के पेट्रोल और डीजल की बिक्री शुरु हो गई है। इन सातों जिलों में पेट्रोल-डीजल की औसत बिक्री छह लाख 50 हजार टन प्रति माह है। आपको बता दें कि ये तीनों देश की बड़ी सरकारी तेल वितरण कंपनियां हैं।

यहां पहले से मिल रहा है BS6 फ्यूल

BS6 fuel in all of NCR from today all you need to know
Petrol Pump - फोटो : AmarUjala

इससे पहले इस साल एक अप्रैल से राजस्थान के चार जिलों अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर तथा उत्तर प्रदेश के आठ जिलों मेरठ, मुज्जफरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर और शामली के साथ ही आगरा शहर में BS6 पेट्रोल डीजल मिलने लगे थे। सिर्फ हरियाणा के सात जिलों में उनकी उपलब्धता नहीं थी लेकिन अब मंगलवार से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल मार्च से पूरे देश में मिलेगा BS6 फ्यूल

BS6 fuel in all of NCR from today all you need to know
HS

इंडियन ऑयल के मुताबिक पानीपत और मथुरा रिफाइनरियों में बीएस-6 ईंधनों का उत्पादन होता है। सरकार के एक मार्च 2020 से पूरे देश में बीएस-6 ईंधनों की बिक्री अनिवार्य की है। साथ ही अगले साल एक अप्रैल से देश में सिर्फ बीएस-6 मानक को पूरा करने वाले वाहन ही पंजीकृत किए जा सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed