सब्सक्राइब करें

Car Caring Tips: आपकी इन गलतियों से जल्दी खराब हो जाते हैं कार के टायर, उनकी लंबी उम्र के लिए अपनाएं ये टिप्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 07 Feb 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Car Caring Tips how to increase cars tyres life know here auto news
यहां जानिए कैसे बढ़ाई जा सकती है कार के टायर्स की उम्र - फोटो : i stock

कार को मेंटेन रखना एक महंगा काम है। वहीं अगर इसमें कुछ बातों पर ध्यान देने में लापरवाही की जाए तो ये और भी ज्यादा महंगा पड़ता है। दरअसल, कार के टायर्स का इसके प्रदर्शन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसलिए यदि टायर्स का सही ख्याल नहीं रखा गया तो इसे बदलना भी आपके लिए बहुत महंगा पड़ सकता है। दरअसल, टायर ही कार और सड़क के बीच घूमते रहते हैं, खराब सड़कों पर भी ये टायर्स आसानी से सफर तय कराते हैं। वहीं अगर आपने इनका सही ख्याल नहीं रखा तो आपको ये महंगा पड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताते हैं, जिससे आप अपनी कार के टायर्स की सेहत सही रख सकते हैं। साथ ही उसका उम्र भी बढ़ा सकते हैं। आपको अपनी कार के टायर्स पर काफी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि कार के टायर्स जितनी अच्छी स्थिति में रहेंगे उतना ही बढ़िया सर्विस भी देंगे।    

Trending Videos
Car Caring Tips how to increase cars tyres life know here auto news
यहां जानिए कैसे बढ़ाई जा सकती है कार के टायर्स की उम्र - फोटो : i stock

बदलते रहें टायर्स की जगह

  • टायरों की जगह बदलना आपको सुनने में अजीब जरूर लग रहा होगा पर इसके पीछे भी वजह है। दरअसल, जो एक्सेल कार के पहियों को घुमाता है, वहां के टायर अधिक घिसते हैं। वहीं जो एक्सेल फ्री वाले कम घिसते हैं। इसलिए समय-समय पर इन टायर्स की जगह बदलना उनकी उम्र को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Caring Tips how to increase cars tyres life know here auto news
यहां जानिए कैसे बढ़ाई जा सकती है कार के टायर्स की उम्र - फोटो : i stock

समय-समय पर पहियों का अलाइनमेंट

  • समय-समय पर पहियों का अलाइनमेंट करवाते रहना भी बहुत जरूरी है। ऐसा कराते रहने से ये सड़क पर समतल रहते हैं, साथ ही इनमें घिसाव भी समान होता है। इससे सस्पेंशन में आने वाली खराबी के बारे में भी पता चल जाता है। ये कार के सस्पेंशन पर नजर बनाए रखने के लिए भी बहुत कारगर तरीका है।
Car Caring Tips how to increase cars tyres life know here auto news
यहां जानिए कैसे बढ़ाई जा सकती है कार के टायर्स की उम्र - फोटो : Pixabay

चेक करें टायर में हवा का प्रेशर

  • साथ ही आपको कार के टायर में हवा भी समय-समय पर चेक करवाते रहना चाहिए। ये काफी आसान है क्योंकि नई आधुनिक कारों में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम उपलब्ध है, जिससे ड्राइवर को इसकी जानकारी डिस्प्ले पर मिल जाती है। टायर में हवा का प्रेशर कम या ज्यादा होने पर ये जल्दी घिस सकते हैं।
विज्ञापन
Car Caring Tips how to increase cars tyres life know here auto news
यहां जानिए कैसे बढ़ाई जा सकती है कार के टायर्स की उम्र - फोटो : Pixabay

तेजी से एक्सेलरेट और ब्रेकिंग से बचें

  • इसके अलावा एक और बात है जिसका आपको खास ख्याल रखना चाहिए। आपको तेजी से रफ्तार पकड़ने के लिए या फिर तेजी से कार रोकने के लिए पैडल को जोर से दबाने से बचना चाहिए। ऐसे में ऐक्सेलरेट करते वक्त टायर घिसता है। वहीं सडन ब्रेकिंग में भी टायर घिसता है। इन सभी चीजों का ध्यान रखने पर आप अपने कार के टायर्स की लाईफ बढ़ा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed