दुबई पुलिस अपनी जबरदस्त और बेहद महंगी परफॉर्मेंस कारों के लिए भी जानी जाती है। अपने बेड़े में यह लगातार एक से बढ़कर एक कारों को शामिल करना जारी रखती है। अपराध पर काबू रखने के लिए दुबई पुलिस के बेड़े में शामिल होने वाली नई कार में Audi R8 Coupe (ऑडी आर8 कूपे) की दो यूनिट्स हैं। दुबई पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने हाल ही में जर्मन लक्जरी ब्रांड के इन परफॉर्मेंस वाहनों का प्रदर्शन किया था।
क्या खास है इस कार में
Audi R8 कूपे कार में V10, 5.2-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन 540 hp का पावर जेनरेट करता है। Audi R8 कूपे कार की टॉप स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है और यह सिर्फ 3.7 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस पावरफुल पुलिसिया कार से बचने के लिए दौड़ने या ड्राइविंग कर भागने वाले किसी भी व्यक्ति का बच पाना बेहद मुश्किल है।
दुबई पुलिस ने एक बयान में कहा, "फ्री-ब्रीदिंग वी10 इंजन आकर्षक है। अतुलनीय आवाज, बिजली की तेज प्रतिक्रिया वाली इस कार को मोड़ते समय बहुत ज्यादा मजा आता है।"
2 of 4
दुबई पुलिस की गाड़ी
- फोटो : For Reference Only
दुबई पुलिस के पास है 33 सुपरकारें
खबरों के मुताबिक दुबई पुलिस के पास अब 33 सुपरकार हैं। इसके बेड़े में शामिल लेटेस्ट ऑडी R8 कूपे, कार हालांकि बहुत तेज है, लेकिन यह सबसे तेज नहीं है। दुबई पुलिस के बेड़े में शामिल बेहतरीन कारों की बात करें तो इसमें Bugatti Veyron (बुगाटी वेरॉन), Aston Martin Vantage (एस्टन मार्टिन वैंटेज) और Porsche (पोर्श) की कई कारें, Ferrari (फेरारी), Bentley (बेंटले) और McLaren (मैकलारेन) मॉडलों की एक लंबी सूची है। यानी अपराधियों को धर दबोचने के लिए दुबई पुलिस की कारों में भी काफी कंपीटिशन है।
3 of 4
दुबई पुलिस की गाड़ी
- फोटो : For Reference Only
'सुरक्षा सबसे ऊपर'
यूएई के नेशनल न्यूज के हवाले से दुबई पुलिस के आपराधिक जांच विभाग के सामान्य विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जमाल सलेम अल जल्लाफ ने कहा, "दुबई पुलिस हमेशा अमीरात की सुरक्षा और हिफाजत को बढ़ावा देने और दुनिया के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए उत्सुक है।"
4 of 4
Tesla Cybertruck
- फोटो : For Reference Only
हवा से गश्त में भी दिलचस्पी
एक तरह जहां अपराध की रोकथाम के लिए दुबई पुलिस के पास स्टाइलिश कारों का जखीरा है। वहीं दूसरी तरफ, हवाई मार्ग के जरिए सड़कों पर भी गश्त करती है। ड्रोन के इस्तेमाल को एक बहुत ही व्यवहारिक विकल्प के रूप में देखा गया है। लेकिन हवाई निजी वाहनों की दुनिया में तेजी से विकसित होने वाले विकास में भी यहां के सुरक्षा कर्मी काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। लेकिन अभी के लिए, स्टाइलिश और पावरफुल चार-पहिया वाहनों से जमीन पर इनकी मजबूत मौजूदगी बरकरार रहेगी।