सरकार ने छोटे हाइब्रिड वाहनों पर दी जा रही सब्सिडी को हटा दिया है जिसे फेम यानी कि फास्टर एडाप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग इंडिया जिसे भारत में बनने वाले हाइब्रिड व इलेक्ट्रिक के निर्माण पर दिया जाता है। 1 अप्रैल से बंद हुई इस स्कीम का सबसे ज्यादा असर मारुति सुजुकी पर पड़ेगा जो अपनी एसएचवीएस तकनीकि के सहारे हाइब्रिड वाहनों का निर्माण कर रही थी। सरकार के इस फैसले पर सबसे ज्यादा खुश सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट(सीएसई) हुई है। सीएसई के मुताबिक ये वाहन वास्तविक हाइब्रिड और बैट्री संचालित इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास में रोड़ा बन रहे थे।
{"_id":"58e3549a4f1c1b00705b46ee","slug":"fame-india-scheme-closed-from-1st-of-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकप्रिय सेडान सियाज हो सकती हैं महंगी, जानें क्यूं","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लोकप्रिय सेडान सियाज हो सकती हैं महंगी, जानें क्यूं
Updated Tue, 04 Apr 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
फेम इंडिया स्कीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियाज एसएचवीएस
कब लॉन्च हुई थी स्कीम
इस स्कीम को 1 अप्रैल 2015 को लागू किया गया था और यह 28 फरवरी 2017 तक चली। इस स्कीम के तहत कुल 1 लाख 11 हजार 897 वाहनों को फायदा हुआ है जिसमें माइल्ड हाइब्रिड वाली गाड़ियों की संख्या 73,633 रही।
मारुति सुजुकी
मारुति होगी सबसे ज्यादा प्रभावित
इसका सबसे ज्यादा नुकसान देश की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी हो हुई है। इसके तहत मारुति अपनी सेडान सियाज व अर्टिगा एमपीवी को बेच रही है। कंपनी ने इन दोनों ही कारों में स्मार्ट हाइब्रिड वेहिकल बाई सुजुकी टेक्नोलॉजी यानी कि एसएचवीएस को लगाया हुआ है। फेम इंडिया स्कीम के तहत इस कार की कीमत 13 हजार रुपये कम रखी गई थी।

हुंडई
हुंडई को नहीं मिलेगा लाभ
नेक्सट जेनरेशन हुंडई वर्ना जो अगले साल आने जा रही है उसे भी अब इसका लाभ नहीं मिलेगा न ही इसका फायदा अब माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम में अपग्रेड होने जा रही क्रेटा को मिलेगा।
नेक्सट जेनरेशन हुंडई वर्ना जो अगले साल आने जा रही है उसे भी अब इसका लाभ नहीं मिलेगा न ही इसका फायदा अब माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम में अपग्रेड होने जा रही क्रेटा को मिलेगा।
विज्ञापन
अर्टिगा
किसके लिए थी यह स्कीम
भारत सरकार ने फेम इंडिया स्कीम को ईको फ्रैंडली गाड़ियों के लिए लॉन्च किया था। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइब्रिड वाहनों के निर्माण पर छूट दी जाती थी। इस स्कीम के तहत बाइक पर 1800 से 29000 की छूट व कार पर 13000 से 138000 रुपये की छूट दी जाती थी। 2017 के बजट में सरकार ने इस स्कीम की सब्सिडी के तहत 175 करोड़ रुपये की घोषणा की थी जो कि पिछले साल 122.9 करोड़ थी।